{"_id":"25e3d00a031f6187ded898e4993afba8","slug":"aib-video-in-sledging-virat-kohli-but-smiling-anushka-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का उड़ाया गया मजाक, मुस्कुराती रहीं अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट कोहली का उड़ाया गया मजाक, मुस्कुराती रहीं अनुष्का
Updated Sat, 07 Feb 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित कॉमेडी शो 'एआईबी रोस्ट' में विराट कोहली का जम कर मजाक उड़ाया गया पर पर उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा मुस्कुराती रहीं। अनुष्का भले ही विराट कोहली से रिलेशन में हैं पर वह कहती हैं कि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा का कहना है कि इन जोक्स को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुष्का ने कहा, 'मेरे हिसाब से शो में अच्छी भावनाओं के साथ मजाक उड़ाया गया था। इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। ऐसा मेरा मानना है। अन्य लोगों के कुछ और विचार हो सकते हैं और यही तो खूबसूरती है लोकतांत्रिक व्यवस्था की।'
विज्ञापन
इसको लेकर ग्लैमर वर्ल्ड में चर्चाएं हैं गर्म
भले एआईबी के शो वीडियो को यू-ट्यूब से हटा लिया गया है। पर इसको लेकर अब भी ग्लैमर वर्ल्ड में चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि चैरिटी के लिए रोस्ट नाम के शो का आयोजन किया था, इसमें करण जोहर के साथ मिलकर ग्रुप के सदस्यों ने रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का जमकर मजाक उड़ाया था।
बाद में कंटेंट और अभद्र भाषा को लेकर यह शो विवाद में फंस गया। इसको लेकर अनुष्का शर्मा ने कहा, 'इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया गया, जिसकी जरूरत नहीं थी। लोगों के लिए इससे भी ज्यादा कई महत्वपूर्ण चीजें हैं।'
बाद में कंटेंट और अभद्र भाषा को लेकर यह शो विवाद में फंस गया। इसको लेकर अनुष्का शर्मा ने कहा, 'इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया गया, जिसकी जरूरत नहीं थी। लोगों के लिए इससे भी ज्यादा कई महत्वपूर्ण चीजें हैं।'