फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahan Shetty Says Thanks To His Movie Border 2 Team shares BTS moment saying A team like family I am grateful

'इससे बेहतर लोग नहीं मिल सकते'; अहान शेट्टी ने 'बॉर्डर 2' की टीम को कहा शुक्रिया; शेयर किए फिल्म के BTS मूमेंट

Sun, 29 Mar 2026 06:16 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 29 Mar 2026 06:16 PM IST
सार

Ahan Shetty Shares Border 2 BTS: इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' में अभिनेता अहान शेट्टी काफी दमदार लुक में नजर आए। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म की क्रू का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन
Ahan Shetty Says Thanks To His Movie Border 2 Team shares BTS moment saying A team like family I am grateful
अहान शेट्टी ने साझा किए 'बॉर्डर 2' के बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अहान शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में अपने किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की। फिल्म की रिलीज से पहले यूजर्स ने उन्हें टैग करके खूब पोस्ट साझा किए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आज रविवार को अहान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ बीटीएस मूमेंट्स शेयर करते हुए फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

Ahan Shetty Says Thanks To His Movie Border 2 Team shares BTS moment saying A team like family I am grateful
अहान शेट्टी ने साझा किए 'बॉर्डर 2' के बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम

अहान ने लिखा- 'परिवार जैसी टीम'
अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर किए हैं। इनमें कुछ बीटीएस मूमेंट्स हैं, वहीं कुछ फोटोज में वे क्रू के साथ कीमती पल बिताते दिख रहे हैं। अहान शेट्टी ने कैप्शन लिखा है, 'एक ऐसी टीम जो परिवार जैसी है। इसके लिए मैं सचमुच शुक्रगुजार हूं। मुझे अपने आस-पास इससे बेहतर लोगों का ग्रुप मिल ही नहीं सकता था। चाहे अच्छे दिन हों या बुरे, आप सब हमेशा मेरे लिए सहारा, हिम्मत और पॉजिटिविटी का जरिया बने रहे'। 

'रणबाली' से लेकर 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, दिखेगा एक्शन-रोमांस का तड़का, साथ दिखेंगे ये अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

Ahan Shetty Says Thanks To His Movie Border 2 Team shares BTS moment saying A team like family I am grateful
अहान शेट्टी ने साझा किए 'बॉर्डर 2' के बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा- 'हर एक के प्रति शुक्रगुजार रहूंगा'
एक्टर ने आगे लिखा है, 'ऐसे लोग मिलना बहुत मुश्किल होता है, जो न सिर्फ मिलकर अच्छा काम करते हों, बल्कि सचमुच एक-दूसरे का ख्याल भी रखते हों। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हों, साथ मिलकर खुशियां मनाते हों और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हों। मैं हर पल के लिए और आपमें से हर एक के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)


विज्ञापन

ओटीटी पर कहां देखें 'बॉर्डर 2'?

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अहान के अलावा इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए। सिनेमाघरों के बाद फिल्म अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed