{"_id":"30cfe35a-37ba-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-salman-now-akshay-kumar-become-godfather-of-sonali","type":"story","status":"publish","title_hn":" सलमान के बाद अक्षय बने सोनाली के गॉडफादर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के बाद अक्षय बने सोनाली के गॉडफादर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में एंट्री करते ही टॉप अभिनेत्रियों का मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर यहां आपको कोई गॉडफादर मिल जाये तो फिर सोने पर सुहागा ही होता है। सोनाक्षी सिन्हा भी कुछ ऐसे ही किस्मत की धनी एक्ट्रेसेज में से एक हैं।
विज्ञापन
सोनाक्षी को अपनी पहली ही फिल्म में सलमान खान का साथ मिला और जैसा की सलमान ही हर हीरोइन के साथ होता है, सलमान के साथ काम करने के बाद उनका करियर चमकता गया। अब बॉलीवुड में यह खबर है कि सोनाक्षी के नये गॉडफादर बन गये हैं अक्षय कुमार।
विज्ञापन
हालांकि अक्षय के साथ उनकी फिल्म 'जोकर' नहीं चली थी, लेकिन 'राउडी' में साथ काम करने के बाद से ही अक्षय सोनाक्षी से इस कदर प्रभावित हैं कि वे लगातार उनके नाम कई निर्देशकों को सुझा रहे हैं। अक्षय सोनाक्षी एक साथ फिल्म 'वन्स अपान ए टाइम इन मुंबई-2' में काम कर रहे हैं और खबर है कि अक्षय ने एक तमिल फिल्म के रीमेक के लिए भी सोनाक्षी का ही नाम तय कर लिया है।
विज्ञापन
सोनाक्षी इस बारे में कहती हैं कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरा नाम किसी फिल्म मेकर्स को सुझाया है या नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि जब आप किसी एक्टर के साथ काम करते हैं और वह फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो सभी आपकी केमेस्ट्री को पसंद करने लगते हैं। अक्षय के साथ मेरा बेस्ट वर्किंग रिलेशन है। सो, वे जब भी बोलेंगे और फिल्म की कहानी मुझे पसंद आयी तो मैं जरूर काम करूंगी बिना किसी इनकार के। सोनाक्षी का यह भी मानना है कि वह खुशनसीब हैं कि उन्हें अच्छे अच्छे सितारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।