{"_id":"5954eab34f1c1b2e278b4ce0","slug":"after-saina-nehwal-and-pv-sindhu-biopic-on-pullela-gopichand","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल और पी वी सिंधु के बाद उनके कोच पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साइना नेहवाल और पी वी सिंधु के बाद उनके कोच पर बनेगी फिल्म
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड में फिक्शन से ज्यादा बायोपिक फिल्में बनाई जा रही हैं। एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और साइना नेहवाल के बाद अब भारत के जाने-माने बैडमिंटन प्लेयर और कोच पुलेला गोपीचंद पर फिल्म बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस फिल्म को बनाने के राइट्स प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा को मिल चुके हैं। उन्होंने इससे पहले 'एयरलिफ्ट' और 'बेबी' जैसी हिट फिल्मों प्रड्यूस कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार ने विक्रम का साथ दिया ता इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बायोपिक में भी खिलाड़ी कुमार नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
ये फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। गोपीचंद ओलंपिक मेडल जीत चुकीं साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के कोच हैं। इन दोनों स्टार्स पर तो पहले ही फिल्म बन रही है और ऐसे में गोपीचंद की बायोपिक देखना भी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
गोपीचंद ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे विक्रम और टीम का विजन पसंद आया और मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म बैडमिंटन के खेल को पूरी दुनिया में एक नए मुकाम पर ले जाएगी।'