फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after rk studio raj kapoor mumbai chembur bungalow acquired by godrej properties

Raj Kapoor: आरके स्टूडियो के बाद अब बिक गई राज कपूर की यह प्रॉपर्टी, जानिए कौन है इसका खरीदार

Fri, 17 Feb 2023 04:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 17 Feb 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
after rk studio raj kapoor mumbai chembur bungalow acquired by godrej properties
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

राज कपूर को हिंदी सिनेमा का शो मैन भी कहा जाता है। हिंदी सिनेमा को उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। भले ही राज कपूर आज की तारीख में हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी चीजों की आज भी बात होना लाजमी है। राज कपूर को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि आरके स्टूडियो के बाद अब उनका चेंबूर वाला बंगला भी बेच दिया गया है। यह बंगला कई एकड़ में फैला हुआ है। बता दें कि इससे पहले मई 2019 में राज कपूर की यादों की अहम हिस्सा रहा आरके स्टूडियो भी बेच दिया गया था।

विज्ञापन


किसने खरीदी प्रॉपर्टी
राज कपूर का चेंबूर वाले बंगले पर इसे भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड है। कंपनी इस पर एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनाएगी। राज कपूर का यह बंगला देवनार फार्म रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पड़ोस में है। यह सौदा कितने में हुआ इसका खुलासा तो अभी तक नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस बंगले को राज कपूर के परिवार वालों से खरीदा गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Selfiee: KRK की भविष्यवाणी से डरे अक्षय कुमार, सेल्फी के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में न जाने का लिया फैसला!
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके स्टूडियो भी बिका
बता दें कि साल 2019 में आरके स्टूडियो को भी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड कंपनी ने ही खरीदा था। आरके स्टूडियो का मालिकाना हक ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर के पास था। आरके स्टूडियो 33 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। सन् 1948 में आरके स्टूडियो की स्थापना राज कपूर ने  की थी। होली और गणेश उत्सव के मौके पर यहां खूब भव्य आयोजन होते थे, लेकिन फिर आग लगने के कारण इस प्रॉपर्टी का एक हिस्सा जल गया था, जिसके चलते कपूर खानदान ने इसे बेचने का मन बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed