{"_id":"5b2ca7ec4f1c1bf86e8b93ea","slug":"after-race-3-success-salman-khan-says-thanku-to-his-fans-in-a-unique-way-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेस 3' की ताबड़तोड़ कमाई के बाद सलमान खान ने किया ये ट्वीट, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रेस 3' की ताबड़तोड़ कमाई के बाद सलमान खान ने किया ये ट्वीट, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
RACE 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की रेस लोगों को खूब रास आ रही हैं। 'रेस 3' ने महज 7 दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई से खुश होकर दबंग खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है।
सलमान खान ने ट्वीट किया - 'मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने सिनेमाघरों में जाकर 'रेस 3' फिल्म देखी। मुझे खुशी हुई कि आप सभी को हम लोगों का फिल्म में काम अच्छा लगा। आप सभी सुखी रहो और ऐसे ही फिल्म को देखते रहो।'
दिलचस्प बात यह है एक ओर जहां सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में सलमान खान का यह ट्वीट अपने आप में काफी खास है।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उड़ रहे मजाक पर बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ते हुए यूजर्स को करारा जवाब दिया था। बॉबी ने कहा था-'मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग टीम के काम को पसंद कर रहे हैं। आलोचना हम लोगों को प्रभावित करती है लेकिन तब जब फिल्म खराब हो। अगर 'रेस 3' फिल्म इतनी खराब होती तो उसका कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा नहीं होता।'
'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।

I thank every 1 who has gone to see #Race3 in the theaters n each n every 1 individually for watching race n glad that u have liked n appreciated every 1s effort that was put in the movie. God bless sukhi raho n keep watching means a lot.https://t.co/5Yd2Dhkywp #Race3InCinemas
विज्ञापन विज्ञापन— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 22, 2018