{"_id":"697a0765c7c22603d60fe63e","slug":"after-quitting-playback-singing-what-next-for-arijit-singh-keeps-everyone-guessing-about-his-next-move-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह? जानिए सिंगर का अगला कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह? जानिए सिंगर का अगला कदम
Wed, 28 Jan 2026 06:30 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:30 PM IST
सार
What next for Arijit Singh? अरिजीत सिंह को अक्सर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अपने घर जियागंज के आसपास स्कूटी चलाते देखा गया है। यह बॉलीवुड की चमक-दमक से बहुत दूर है, जबकि वे हाल के कई साल में कई बड़े हिट गाने दे चुके हैं, लेकिन फैस में उत्सुकता है कि प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत सिंह क्या करने वाले हैं?
विज्ञापन
अरिजीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या 38 साल के सिंगर अरिजीत सिंह अब शांत और गांव जैसी जिंदगी में लौट रहे हैं? बुधवार को यही सवाल सबके मन में था। एक दिन पहले उन्होंने एलान किया कि वे प्लेबैक सिंगिंग से आधिकारिक रूप से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन संगीत से नहीं। कई सेलेब्स ने अरिजीत के लिए पोस्ट शेयर किए हैं
विज्ञापन
सिंगर सोना मोहपात्रा
सिंगर सोना मोहपात्रा ने लिखा, 'प्लेबैक सिंगिंग से दूर जाना आजादी और नई संभावनाओं की ओर कदम है। मुझे यकीन है कि उनके कारण निजी और सही हैं। वे खुद के लिए जगह बना रहे हैं, नए गाने अपनी शर्तों पर बनाने के लिए। इससे नई आवाजों को मौका मिलेगा।'

नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा, 'पहले चौंक गई, लेकिन यह बहादुरी है। कभी-कभी हम एक ही रास्ते पर फंस जाते हैं। वे संगीत सीखना चाहते हैं, जो अच्छा है। हम उन्हें मिस करेंगे, लेकिन शायद कुछ नया लेकर आएंगे।'

अरिजीत का संगीत करियर
अरिजीत का संगीत करियर तेजी से ऊपर चढ़ा। 2005 में रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से शुरू किया। 2011 में 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत' से प्लेबैक डेब्यू किया। 'आशिकी 2' का 'तुम ही हो' ने उन्हें स्टार बनाया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। आखिर अब अरिजीत क्या करने वाले हैं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह फिल्म निर्माता बनेंगे?

अरिजीत के हिट गाने
अरिजीत ने 'अगर तुम साथ हो', 'गेरुआ', 'चन्ना मेरेया', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'बुल्लेया', 'जालिमा', 'गलती से मिस्टेक', 'ऐ वतन', 'मस्त मगन', 'केसरिया', 'अपना बना ले', 'झूमे जो पठान', 'तुम क्या मिले', 'वे कमलेया', 'चलेया' और 'गहरा हुआ' जैसे कई गानों से दिल जीता है। अरिजीत एक्टर शाहरुख से लेकर सलमान, आमिर, अक्षय और रणबीर जैसे सितारों के लिए पसंदीदा आवाज बने।
यह भी पढ़ें: 'ओ रोमियो' के निर्माताओं ने सेट से शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें, दिखा शाहिद कपूर और दिशा पाटनी का किलर लुक...