फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After PM Modi Mulayam Singh Yadav Biopic Official Teaser Released

पीएम मोदी के बाद अब मुलायम सिंह यादव पर भी बनेगी फिल्म, टीजर आया सामने

Mon, 06 Apr 2020 04:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Apr 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
After PM Modi Mulayam Singh Yadav Biopic Official Teaser Released
Main Mulayam Singh Yadav - फोटो : Social Media

हिंदी फिल्म जगत में पिछले कुछ समय से राजनेताओं पर आधारित फिल्में खूब चर्चा में हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी.रामा राव और तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के बाद अब देश के पूर्व रक्षामंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर बन रही फिल्म चर्चा में है। इस फिल्म का नाम है, "मैं मुलायम सिंह यादव"।

विज्ञापन


फिल्म का टीजर सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ तो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगा। टीजर की शुरुआत श्री कृष्ण के एक उपदेश से होती है कि अगर तुम उस चीज के लिए नहीं लड़ सकते हो जो तुम चाहते हो तो जो तुम खो चुके हो उसके लिए मत रो। मेकर्स के अनुसार यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। टीजर की शुरुआत में ही एक पहलवान की एंट्री होती है जो अखाड़े में एक एक कर सभी को धूल चटाता है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव एक पहलवान भी रह चुके हैं इस वजह से टीजर की शुरुआत इस तरह की रखी गई है। टीजर में कोई डायलॉग तो सुनाई नहीं पड़ता है लेकिन बैकग्राउंड में रजा मुराद का वॉयस ओवर लगातार माहौल बनाता रहता है। टीजर के कैप्शन में लिखा गया है कि यह एक किसान के बेटे की प्रेरणादायक कहानी है जो एक राज्य का सबसे बड़ा नेता बन जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में अमित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सुप्रिया कर्णिक, सयाजी शिंदे, सना अमीन शेख, जरीना वहाब जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed