फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Parineeti Chopra Exit Rashmika Mandanna joins Ranbir Kapoor for Sandeep Reddy Vanga's Animal

Animal: रश्मिका मंदाना की हुई ‘एनिमल’ में एंट्री, रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती आएंगी नजर

Wed, 30 Mar 2022 12:50 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 30 Mar 2022 12:50 AM IST
सार

पहले 'एनिमल'  में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले थे, लेकिन फिर परिणीति फिल्म से बाहर हो गईं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना फिल्म में रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
After Parineeti Chopra Exit Rashmika Mandanna joins Ranbir Kapoor for Sandeep Reddy Vanga's Animal
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एनिमल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले इस फिल्म में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले थे, लेकिन फिर परिणीति फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद से ही मेकर्स नई हीरोइन की तलाश कर रहे थे और अब खबरें आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। ऐसे में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना को लीड रोल के लिए साइन कर लिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और संदीप रेडी का मानना है कि फिल्म के अनुसार रश्मिका के लिए ये रोल एकदम सही रहेगा। मेकर्स रणबीर के साथ किसी नए चेहरे को साइन करना चाहते थे, इसलिए अब रश्मिका को फिल्म का हिस्सा बना लिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स का ये भी मानना है कि रश्मिका और रणबीर का केमिस्ट्री शानदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

After Parineeti Chopra Exit Rashmika Mandanna joins Ranbir Kapoor for Sandeep Reddy Vanga's Animal
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने पहले परिणीति को इस रेल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से परिणीति फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। अब यह माना जा रहा है कि रश्मिका रणबीर कपूर के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं, फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होने की उम्मीद है। ‘एनिमल’ को डायरेक्ट करने वाले संदीप रेड्डी वांगा ‘कबीर सिंह’, ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि जल्द ही रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे, जिसके पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना के पास इस समय कई बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनके लिए वह काम कर रही हैं और आखिरी बार वह 'पुष्पा' फिल्म में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed