Animal: रश्मिका मंदाना की हुई ‘एनिमल’ में एंट्री, रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती आएंगी नजर
पहले 'एनिमल' में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले थे, लेकिन फिर परिणीति फिल्म से बाहर हो गईं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना फिल्म में रणबीर कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एनिमल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले इस फिल्म में रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा एक साथ नजर आने वाले थे, लेकिन फिर परिणीति फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद से ही मेकर्स नई हीरोइन की तलाश कर रहे थे और अब खबरें आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। ऐसे में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना को लीड रोल के लिए साइन कर लिया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और संदीप रेडी का मानना है कि फिल्म के अनुसार रश्मिका के लिए ये रोल एकदम सही रहेगा। मेकर्स रणबीर के साथ किसी नए चेहरे को साइन करना चाहते थे, इसलिए अब रश्मिका को फिल्म का हिस्सा बना लिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स का ये भी मानना है कि रश्मिका और रणबीर का केमिस्ट्री शानदार होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने पहले परिणीति को इस रेल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से परिणीति फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं। अब यह माना जा रहा है कि रश्मिका रणबीर कपूर के साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं, फिल्म की शूटिंग इसी साल जून में शुरू होने की उम्मीद है। ‘एनिमल’ को डायरेक्ट करने वाले संदीप रेड्डी वांगा ‘कबीर सिंह’, ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।