{"_id":"5b9b89ec867a55013061b689","slug":"after-manikarnika-controversy-director-ashwini-iyer-wants-work-with-kangana-ranaut-unconditional","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत के संग काम करने में कोई शर्त नहीं रखीः अश्विनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत के संग काम करने में कोई शर्त नहीं रखीः अश्विनी
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नील बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने साफ कर दिया है कि कंगना रनौत के संग काम करने में उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी। खबर थी कि फिल्म पंगा में कंगना को साइन करते हुए अश्विनी ने शर्त रखी कि हीरोइन उनके काम में कोई दखलंदाजी नहीं करेगी।
विज्ञापन
जानकार मान रहे हैं कि अश्विनी द्वारा कंगना को लेकर दी सफाई के बाद यह देखना रोचक होगा कि शूटिंग में दोनों किस तरह से साथ काम करेंगी। यह बात आम है कि कंगना निर्देशकों और लेखकों के काम में दखल देती हैं। सिमरन के दौरान पिछले साल विवाद हुआ था और हाल में मणिकर्णिका की शूटिंग के बाद सामने आया कि कंगना को निर्देशक कृष द्वारा शूट कई सीन पसंद नहीं आए।
विज्ञापन
अत: पैचवर्क में खुद उन्होंने निर्देशन की कमान संभाल ली। ऐसे में जब कंगना और अश्विनी में काम में हस्तक्षेप न करने का कोई समझौता नहीं हुआ तो देखना होगा कि क्या अश्विनी शूटिंग के समय कंगना द्वारा गई सलाहों को मानेंगी।
विज्ञापन