फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After court rebuke KRK opened new YouTube channel abused Mika and Bindu Dara Singh

विवाद: कोर्ट की फटकार के बाद केआरके ने खोला नया यूट्यूब चैनल, मीका और विंदु दारा सिंह को दीं गालियां

Thu, 24 Jun 2021 09:13 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 24 Jun 2021 09:13 AM IST
सार

एक लंबे समय से कमाल और पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बीच विवाद चल रहा है।  हाल ही में यूट्यूब ने केआरके के चैनल को ब्लॉक कर दिया था।  जिसके बाद अब केआरके ने अपना नया यूट्यूब चैनल फैंस के सामने पेश किया है।

विज्ञापन
After court rebuke KRK opened new YouTube channel abused Mika and Bindu Dara Singh
मीका सिंह और केआरके - फोटो : Twitter

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लेने के बाद पिछले काफी दिनों से केआरके (कमाल राशिद खान) सुर्खियों में बने हुए थे। केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था। बुधवार को सलमान खान द्वारा केआरके पर किए गए मानहानि मामले की सुनवाई हुई। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ एक लंबे समय से कमाल और पंजाबी सिंगर मीका सिंह के बीच विवाद चल रहा है। हाल ही में यूट्यूब ने केआरके के चैनल को ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद अब केआरके ने अपना नया यूट्यूब चैनल फैंस के सामने पेश किया है। 

विज्ञापन

After court rebuke KRK opened new YouTube channel abused Mika and Bindu Dara Singh
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में मीका सिंह ने 'केआरके कुत्ता' गाना बनाया था, जिसका जवाब कमाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक सॉन्ग लॉन्च करके दिया था। कमाल के इस गाने को यूट्यूब ने प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन बताया था।  इसी बीच केआरके ने नया चैनल शुरू करके अब मीका पर फिर से निशाना साधा है। 
 

After court rebuke KRK opened new YouTube channel abused Mika and Bindu Dara Singh
मीका सिंह, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसपर केआरके ने यूट्यूब पर पक्षपात का आरोप लगाया था। अब उन्होंने नए चैनल के जरिए अपनी बात रखना शुरू कर दिया है। अपने नए चैनल की जानकारी उन्होंने खुद दी है। ट्विटर पर चैनल का लिंक साझा करते हुए कमाल ने लिखा है कि मित्रों, ये मेरा नया यूट्यूब चैनल है, अब यहां पर फुल धमाल होगा। मीका के बेशर्म चमचे। साथ ही केआरके ने अपने नए चैनल पर मीका के साथ साथ बिंदू दारा सिंह, सिंगर तोशी, अली कुली मिर्जा, रघु पर कई आरोप लगाए हैं।  उन्होंने इन चारों को मीका का दलाल बताया है।  वीडियो में केआरके ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया है।  


 
विज्ञापन

After court rebuke KRK opened new YouTube channel abused Mika and Bindu Dara Singh
सलमान खान, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश पारित किया गया। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा, 'प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।' इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है। बता दें, इस आदेश के अंतर्गत केआरके अब सलमान खान, उनके परिवार, निर्देशक, शेयर होल्डर या सलमान खान की कंपनी के खिलाफ नाम लेने से रोकता है। 
 

After court rebuke KRK opened new YouTube channel abused Mika and Bindu Dara Singh
सलमान खान, केआरके - फोटो : इंस्टाग्राम

तो वहीं इस पूरे मामले के बाद केआरके की भी प्रतिक्रिया आई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अभी तक मेरे पास कोर्ट के आदेश की कोई कॉपी नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में मैंने पढ़ा है कि कोर्ट का आदेश है कि अब मैं सलमान खान के खिलाफ कुछ न बोलूं। मैंने कभी उनके खिलाफ नहीं बोला और न बोलूंगा। लेकिन मैं ईमानदारी से फिल्मों का रिव्यू करता हूं और करता रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed