{"_id":"641ea9cf89c19e4d720bc88e","slug":"after-3-idiots-sequel-kareena-kapoor-replaced-in-pawan-putra-bhaijaan-pooja-hegde-will-play-the-lead-role-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pavan Putra Bhaijaan: '3 इडियट्स' के सीक्वल से बाहर हुईं करीना को एक और झटका, 'पवन पुत्र भाईजान' में रिप्लेस!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pavan Putra Bhaijaan: '3 इडियट्स' के सीक्वल से बाहर हुईं करीना को एक और झटका, 'पवन पुत्र भाईजान' में रिप्लेस!
Sat, 25 Mar 2023 01:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:29 PM IST
सार
'3 इडियट्स' के सीक्वल से अलग हुईं करीना कपूर को एक और तगड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस को बजरंगी भाईजान के सीक्वल 'पवन पुत्र भाईजान' में इस हसीना के जरिए रिप्लेस किए जाने की खबर है।
विज्ञापन
करीना कपूर-पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को देश समेत विदेशों में भी खूब प्यार मिला। वहीं, बीते साल एक्टर ने इसके सीक्वल 'पवन पुत्र भाईजान' की घोषणा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया। अपने पसंदीदा सितारे को फिर से उसी किरदार में देखने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सीक्वल की घोषणा के बाद अब तक इस पर कोई नया अपडेट नहीं आया है, लेकिन इसकी लीड एक्ट्रेस को लेकर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसे जानकर दर्शक और ज्यादा खुश हो गए हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'पवन पुत्र भाईजान' फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। यानी कि पूजा ने करीना कपूर को रिप्लेस कर दिया है। पूजा वही किरदार निभाएंगी या नहीं जो करीना ने पहली फिल्म में निभाया था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी पूजा लीड एक्ट्रेस हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
'बजरंगी भाईजान' की कहानी की बात करें तो, इसमें एक मूक पाकिस्तानी लड़की मुन्नी की स्टोरी दिखाई गई। यह लड़की अपनी मां से अलग होकर भारत पहुंच जाती है, जहां खुशमिजाज बजरंगी उससे मिलता है और उसे पाकिस्तान में उसकी मां से मिलाने का मिशन बनाता है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पाकिस्तानी टीवी पत्रकार चांद नवाब की भूमिका निभाई थी।
गौरतलब हो कि, 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग के समय से ही सलमान खान और पूजा हेगड़े के अफेयर की खबरें उठ चुकी हैं। ऐसे में 'पवन पुत्र' में पूजा को लिए जाने पर इस मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया है। हालांकि, अब तक इन खबरों पर कोई पुष्टि नहीं है। दोनों ही सितारों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

सलमान खान की याचिका पर 30 मार्च को हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
'बजरंगी भाईजान' की कहानी की बात करें तो, इसमें एक मूक पाकिस्तानी लड़की मुन्नी की स्टोरी दिखाई गई। यह लड़की अपनी मां से अलग होकर भारत पहुंच जाती है, जहां खुशमिजाज बजरंगी उससे मिलता है और उसे पाकिस्तान में उसकी मां से मिलाने का मिशन बनाता है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक पाकिस्तानी टीवी पत्रकार चांद नवाब की भूमिका निभाई थी।
सलमान खान को धमकी मामले में बड़ा अपडेट आया सामने, पुलिस को इस देश से मिला ईमेल का लिंक