फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   affair list of priyanka chopra

और यह रही प्रियंका के अफेयर्स की पूरी लिस्ट

Thu, 28 Aug 2014 09:31 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
affair list of priyanka chopra

जिन दिनों प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया में थीं और विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर लौटी थीं तब मॉडल-ऐक्टर असीम मर्चेंट से उनकी नजदीकियां बताई जाती थीं। हाल के दिनों में असीम ने प्रियंका की जिंदगी की घटनाओं पर ‘67 डेज’ नाम की फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


परंतु कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अदालत की मदद से इसे रुकवा दिया है। साफ है कि दोनों के संबंध अब मधुर नहीं हैं। अभिनय इंडस्ट्री में सिक्का जमने के साथ ही वह मर्चेंट से दूर हो गईँ।
विज्ञापन


फिर आए अक्षय कुमार

affair list of priyanka chopra

शादीशुदा अक्षय कुमार के साथ प्रियंका का नाम तब जुड़ा था जब उन्होंने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्में एक के बाद इस हीरो के संग की। अंदाज फिल्म में तो प्रियंका चोपड़ा के जलवे देखने लायक थे।

इस अफेयर पर दोनों इस बारे में हमेशा चुप रहे, लेकिन कहा गया कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया। दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर आज भी इस जोड़ी का इंतजार है।


हरमन के साथ भी वास्ता

affair list of priyanka chopra

फिल्म ‘लवस्टोरी 2050’ से कैरियर शुरू करने वाले हरमन बावेजा की यह फिल्म जब आई तो उन्हें इसके लिए उतनी चर्चा नहीं मिली, जितनी प्रियंका के साथ नजदीकियों की खबरों से। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद हरमन और प्रियंका के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

कहा गया कि दोनों की जिंदगी में कुछ और लोगों के आने के कारण ऐसा हुआ। अब हरमन बवेजा बिपाशा बसु के साथ डेटिंग कर रहे हैं। जल्द ही यह वह बिपाशा के साथ शादी के मंडप में भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

शाहिद कपूर के सा‌थ गहरा अफेयर

affair list of priyanka chopra

हालांकि प्रियंका और शाहिद ने हमेशा मीडिया में इस बात का खंडन किया कि उनके एक-दूसरे से को-स्टार से ज्यादा संबंध नहीं है, लेकिन लंबे समय तक दोनों की नजदीकियों की खबरें आती रहीं।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में यहां तक कहा गया कि जब आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रियंका के घर पर छापा मारा था तो शाहिद ने दरवाजा खोला था। कॉफी विद करन तक में करन जौहर ने शाहिद के बारे में सवाल किया तो प्रियंका टाल गईं। लेकिन अब इनके बीच की तल्‍खी जगजाहिर है।

शाहरुख खान के साथ लंबा मामला

affair list of priyanka chopra

अफवाहों की फिल्मी गलियों में हमेशा अपना दामन बचाए रहे शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा के साथ नाम जुड़ने से नहीं बच सके। कभी शाहरुख के परिवार में प्रियंका का स्वागत होता था, लेकिन फिर खबरें आईं कि किंग खान की पत्नी गौरी और उनके दोस्तों ने प्रियंका का ‘बायकॉट’ कर दिया है।

करन जौहर ने तक इस मसले पर ट्विटर पर टिप्पणी करके आग में घी का काम किया। खैर, न प्रियंका और न शाहरुख ने इस संबंध में कोई सफाई दी।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड ऐक्टर गेरार्ड बटलर तक से जुड़ा। विदेश से ये चर्चाएं तो आई थीं, लेकिन जब खुद गेरार्ड बटलर भारत आए तो प्रियंका से मिलने के लिए उनकी एक फिल्म के सैट पर जयपुर जा पहुंचे थे। ऐसे में बातों का हवा तो मिलनी ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed