फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adnan sami visa extend

अदनान सामी का वीजा तीन महीने बढ़ा

Thu, 17 Oct 2013 08:13 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Thu, 17 Oct 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
adnan sami visa extend

पाकिस्तानी गायक व संगीतकार अदनान सामी को गृह मंत्रालय ने राहत देते हुए उनके वीजा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। उनकी वीजा की निर्धारित अवधि पिछले हफ्ते खत्म हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) संजय शिंत्रे ने कहा, ‘अदनान के वीजा की अवधि छह अक्तूबर को खत्म हो गई थी। अब गृह मंत्रालय ने इस अवधि को उसी दिन से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।’ 
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय से फैक्स के जरिए पुलिस को यह जानकारी दी गई है। पिछले कई वर्षों से 44 वर्षीय अदनान सामी के लिए भारत दूसरा घर बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। उनकी आखिरी वीजा अवधि 26 सितंबर, 2012 से लेकर 6 अक्तूबर, 2013 तक थी।

नोटिस के बाद लंदन में जन्में इस गायक ने मुंबई पुलिस को लिखित जानकारी दी थी कि उसने पहले से ही गृह मंत्रालय में वीजा के लिए आवेदन कर दिया है।

उनकी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि नियमों के मुताबिक मैंने अपने वीजा को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय के संबंधित विभाग में गत 14 सितंबर को आवेदन कर दिया है।


राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी अदनान सामी के मुंबई में रहने का विरोध किया था। इस विवाद को सुलझाने के लिए अदनान ने मनसे चित्रपट कर्मचारी सेना के नेता अमय खोपकर से मुलाकात कर सहयोग की भी अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed