{"_id":"595361414f1c1bf11b8b4749","slug":"adnan-sami-to-make-acting-debut-in-film-afghan-in-search-of-a-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी अपने वजन से परेशान था ये सिंगर, अब पहचानना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी अपने वजन से परेशान था ये सिंगर, अब पहचानना हुआ मुश्किल
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
अदनान सामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी अब एक्टिंग में अपना हाथ आजमाने को तैयार है। वो फिल्म 'अफगान-इन सर्च ऑफ ए होम' में नजर आएंगे। इसमें वो एक संगीतकार का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म में ड्रामा, इमोशन और संगीत देखने को मिलेगा। अदनान इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ये उनके दिल के बहुत करीब है क्योंकि एक एक्टर और एक भारतीय के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म है।
विज्ञापन
फिल्म में अदनान का लुक रिलीज किया गया है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। फोटो में वो काफी अलग और स्मार्ट लग रहे हैं। इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
'अफगान' की शूटिंग अगस्त में शुरू की जाएगी और कहा जा रहा है कि ये 2018 में रिलीज हो सकती है।
राधिका और विनय के साथ अदनान की दोस्ती काफी पुरानी है। इन तीनों ने सलमान खान स्टारर फिल्म 'लकी... नो टाइम फॉर लव' में साथ काम किया है।