{"_id":"fde2c038-4ff7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"adnan-sami-coming-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद आ रहे हैं अदनान सामी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीन साल बाद आ रहे हैं अदनान सामी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Dec 2012 01:05 PM IST
विज्ञापन
'भीगी भीगी रातों में', 'लिफ्ट करा दे', 'तेरा चेहरा', 'कभी तो नजर मिलाओ' जैसे गैर फिल्मी गानों से मशहूर हुए गायक अदनान सामी लंबे समय के बाद एक बार फिर से कोई गीत पेश करते नजर आएंगे। उनका नया एलबम 'प्रेस प्ले' अगले साल जनवरी में रिलीज होगा। अदनान ने कहा कि मैं इस बात से बहुत उत्साहित हूं क्योंकि जनवरी में मेरा नया एलबम जारी होगा। मैं फिलहाल उसी पर काम कर रहा हूं और यह लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने फिल्मों के लिए 'सलाम-ए-इश्क' और 'नूर-ए-खुदा' जैसे गाने गाए हैं
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने फिर फिल्मों के लिए गाना शुरू कर दिया है और दो-तीन गाने रिकार्ड भी किए हैं। इस एलबम के रिलीज होने के बाद मैं कुछ फिल्मों के लिए गाने गाऊंगा। अदनान का आखिरी एलबम 2009 में जारी हुआ 'एक लड़की दीवानी सी' था। तीन साल से अधिक समय बाद आ रहे इस एलबम को लेकर अदनान के चाहने वालों में भी जोश है। अपने गानों के अलावा अदनान सामी अपने वेट लूज के मामले में चर्चित रहे हैं। अदनान ने अपना करीब 20 किलो वेट कम किया है।
विज्ञापन