फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aditya roy unhappy kiss scene of shraddha kapoor

आदित्य से देखे नहीं गए श्रद्घा के ये चुंबन

Thu, 09 Oct 2014 12:31 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
aditya roy unhappy kiss scene of shraddha kapoor

आशिकी-2 के सितारे आदित्य कपूर की नींद इन दिनों खराब हो चुकी है। एक तो उनकी हाल में रिलीज हुई फिल्म नहीं चली, दूसरे उनकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली श्रद्धा कपूर ने पर्दे पर हीरो को ‘किस’ देकर उनका दुख बढ़ा दिया।

विज्ञापन


खबर है कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई शाहिद कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हैदर’ को आदित्य ने अभी तक नहीं देखा है। जबकि श्रद्धा ने फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक खास शो भी रखा था। परंतु आदित्य इसमें नहीं पहुंचे। वहीं फिल्म देखने के लिए उनके दोनों भाई सिद्धार्थ और कुणाल गए थे। आदित्य की भाभी विद्या बालन ने भी यह फिल्म इस शो में देखी।

विज्ञापन

एक विलेन से भी रहे दूर

aditya roy unhappy kiss scene of shraddha kapoor

आदित्य को नजदीक से जानने वालों का कहना कि वह श्रद्धा को पर्दे पर शाहिद के साथ ‘लिप-लॉक’ में नहीं देख सकते थे। उन्हें खबर थी श्रद्धा और शाहिद के बीच फिल्म में चुंबन और अंतरंग दृश्य हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्रद्धा की पिछली फिल्म ‘एक विलेन’ के दौरान भी आदित्य थियेटरों से दूर रहे थे क्योंकि उसमें श्रद्धा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच काफी नजदीकियां दिखाई गई थीं।

अब लोग आदित्य को समझा रहे हैं कि उन्हें श्रद्धा को लेकर इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए क्योंकि वह एक अभिनेत्री हैं और सिर्फ अपना काम कर रही हैं। वैसे सवाल यह है कि जब आदित्य अपनी फिल्म में हीरोइन के साथ यह सब करते हैं तो क्या वे सोचते हैं कि श्रद्धा को खराब लग सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed