फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Pancholi arrested in a pub, gets bail

आदित्य पंचोली ने फिर किया बवाल, पड़े पुलिस के झमेले में

Mon, 09 Mar 2015 11:39 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi arrested in a pub, gets bail

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने एक बार फिर विवाद से नाता जोड़ लिया है। आदित्य का यह विवाद कोई नई बात नहीं हैं। वह पहले भी विवादों में घिरते रहे हैं। आए दिन आदित्य कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे नया बतंगड़ खड़ा हो जाता है।

विज्ञापन


कई बार आदित्य पर मारपीट और लड़ाई झगड़े के तहत मामले भी दर्ज हो चुके हैं तो उनके बेटे सूरज पर अभिनेत्री जिया खान की मौत के पीछे हाथ होने का आरोप उनकी मां ने लगाया था।
विज्ञापन


जिसके तहत वह जेल भी भेजे गए। आदित्य इससे पहले महिला पत्रकार के साथ बदसलूखी को लेकर चर्चा में आए थे। अब आदित्य ने कौन सा बखेड़ा खड़ा किया जिसके तहत उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया। जानने के लिए पढें ये पूरी स्टोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंसर के साथ की मारपीट

Aditya Pancholi arrested in a pub, gets bail

इस बार आदित्य ने मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बाउंसर के साथ मारपीट कर डाली। बताया जा रहा है कि होटल के पब में पंहुचे आदित्य ने डीजे से अंग्रेजी गाना बंद कर हिंदी गाना चलाने की फरमाईश की।

जब उनकी डिमांड नहीं मानी गई तो आदित्य ने अपना आपा खो दिया और बात मारपीट तक पंहुच गई। यह घटना पब में मौजूद कैमरे में कैद हो गई। आदित्य ने पब के काउंटर पर भी जमकर तोड़फोड़ की।

ऐसे में वहां मौजूद बाउंसर जब आदित्य को पब से जबरन निकालने लगे तो आदित्य उनसे भी मारपीट करने लगे। उन्होंने एक बाउंसर के सिर पर जोर से मोबाईल दे मारा जिससे उसके खून बह निकला। घटना के बाद आदित्य को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आदित्य बेल पर रिहा भी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed