हीरो बनकर आ रहा शाहरुख का बेटा, फिल्म हुई तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख़ ख़ान के बड़े बेटे आर्यन ख़ान की फ़िल्मी पारी का धमाकेदार आगाज़ हो सकता है। एचटी में छपी ख़बर के मुताबिक़ निर्माता आदित्य चोपड़ा ने एक साथ धूम 4,5 और 6 बनाने का फ़ैसला कर लिया है।
'धूम 4' में सलमान ख़ान के होने की संभावना है तो वहीं 'धूम 5' में शाहरुख़ ख़ान होंगे। ख़बर के मुताबिक़ 'धूम 6' में आदित्य, आर्यन को लॉन्च करेंगे। और शाहरुख़ ख़ान इस फ़िल्म के सह निर्माता होंगे।
अभी आर्यन, 17 साल के हैं। शाहरुख़ चाहते हैं कि आर्यन जब तक 21 साल के ना हो जाएं, फ़िल्मों से दूर रहें। शाहरुख़ कई बार धूम सिरीज़ की फ़िल्मों में काम करने की इच्छा जता चुके हैं।
आमिर सर्किट बनना चाहते थे
हाल ही में आमिर ख़ान ने बयान दिया था कि वो संजय दत्त की सुपरहिट मुन्नाभाई सीरीज़ में 'सर्किट' का रोल निभाना चाहते हैं। लेकिन इस सीरीज़ में 'सर्किट' का रोल निभाने वाले अरशद वारसी को नहीं लगता कि आमिर ये रोल कर पाएंगे.
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, "मुझे लगता है कि आमिर ने ज़रूर मज़ाक किया होगा. सर्किट का रोल निभाने के लिए वो बहुत बड़े मेगास्टार हैं. आमिर जैसे सुपरस्टार के लिए वो रोल नहीं है।
विधु विनोद चोपड़ा ने मुन्नाभाई सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म के निर्देशन के लिए अरशद वारसी की फ़िल्म जॉली एलएलबी के निर्देशक सुभाष कपूर को लेने का ऐलान किया था। लेकिन संजय दत्त के जेल जाने की वजह से फ़िलहाल फ़िल्म रुकी हुई है.
अरशद वारसी ने बताया कि संजय दत्त के जेल से बाहर आने के बाद फ़िल्म शुरू होगी। साल 2003 में रिलीज़ हुई मुन्नाभाई एमबीबीएस और 2006 में आई लगे रहो मुन्नाभाई में अरशद वारसी ने 'सर्किट' का रोल निभाया था जो बेहद लोकप्रिय हुआ। दोनों फ़िल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।