फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aditi rao thinks her lucky

अदिति ने बताया खुद को बेसुध करने वाला अनुभव

Sat, 18 Jul 2015 09:27 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
aditi rao thinks her lucky

अदिति मानती हैं कि जब एक व्यक्ति भूखा हो, तो उसके लिए कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। 'दिल्ली-6', 'लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क', 'रॉकस्टार' और 'खूबसूरत' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अदिति ने कहा, "आपमें हमेशा और ज्यादा करने तथा पाने की तमन्ना होती है।"

विज्ञापन


अदिति 'किंगफिशर डर्बी ड्रॉ ऑफ लॉट्स' के लिए बेंगलुरू में थीं। उनकी अगली फिल्म बिजॉय नांबियार की 'वजीर' और अभिषेक कपूर की 'फितूर' है। वह कहती हैं कि उनके लिए ये दोनों फिल्में खास हैं।
विज्ञापन


बताया अपना बेसुध करने वाला अनुभव

aditi rao thinks her lucky
हाल में सुभाष कपूर निर्देशित 'गुड्डू रंगीला' फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने 'व्यस्ततापूर्ण' और 'चुनौतीपूर्ण' करियर से रोमांचित हैं। अदिति (28) ने आईएएनएस को बताया, "मैंने पिछले साल पांच फिल्मों में काम किया।

इतने सारे कमाल के लोगों के साथ काम करना एक बेसुध करने वाला अनुभव था। मुझे जब भी दूसरी फिल्म मिलती, मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी होती थी कि 'हे मेरे प्रभु! क्या यह सच है?' यह अनुभव व्यस्ततापूर्ण, चुनौतीपूर्ण और कमाल का था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed