फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adhyayan Suman Says His Relationship With Kangana Ranaut Was 'Toxic'

खुलासा: कंगना से ब्रेकअप के बाद बुरी तरह परेशान थे अध्ययन सुमन, बोले- पिता ने कही थी ये बात

Sat, 28 Aug 2021 04:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 28 Aug 2021 04:41 PM IST
सार

अध्ययन सुमन और कंगना रनौत किसी जमाने में लंबे वक्त तक एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2016 में उन्होंने कंगना के बारे में कई तरह के खुलासे किये थे और काफी विवाद भी हुआ था। उस वक्त अपने एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स लेती हैं।

विज्ञापन
Adhyayan Suman Says His Relationship With Kangana Ranaut Was 'Toxic'
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media

विस्तार

अध्ययन सुमन और कंगना रनौत किसी जमाने में लंबे वक्त तक एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन साल 2016 में उन्होंने कंगना के बारे में कई तरह के खुलासे किये थे और काफी विवाद भी हुआ था। उस वक्त अपने एक इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा था कि कंगना ड्रग्स लेती हैं। अब एक बार फिर अध्ययन सुमन ने कंगना और अपने रिलेशनशिप के बारे में बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता कड़वाहट भरा था।

विज्ञापन


आपको बता दें कि कंगना और अध्ययन 2008-2009 के बीच रिश्ते में थे। जब उन्होंने पहली बार कंगना के बारे में खुलासा किया था तो उस वक्त कई लोगों ने उसे पब्लिसिटी नौटंकी भी करार दिया था। अपने ताजा इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत का नाम लिए बगैर 2016 में दिए इंटरव्यू के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि उस वक्त कैसे उन्हें फ्लॉप अभिनेता और पब्लिसिटी का भूखा बताया गया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका रिलेशनशिप कड़वाहट भरा था तो उन्होंने कहा ‘हां, बिलकुल’। उन्होंने कहा कि इस रिलेशनशिप की वजह से वो इमोशनली बहुत परेशान रहे। कंगना और अध्ययन ने फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यू’ में साथ काम किया था।
विज्ञापन


अध्ययन सुमन ने कहा कि मेरे पापा हमेशा मुझसे कहते कि कोई भी अच्छा या बुरा नहीं होता। कई बार आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, पर  एक दूसरे के लिए बने ही नहीं होते हैं।  उन्होंने कहा कि पिता की यही बात सुनकर म मैं जिंदगी में आगे बढ़ा। अपने पुराना इंटरव्यू में अध्ययन ने कंगना पर कई तरह के आरोप लगाये थे। अध्ययन ने कहा कि लड़ाई उस इंसान के साथ नहीं थी, ये लड़ाई खुद से थी और आप खुद से हमेशा यही कहते रहे कि मैंने रोक दिया होता या नहीं किया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed