{"_id":"caf78a9b0588b75888571bdddaac2950","slug":"actress-shruti-hasan-is-upset-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए किस बात से उकता गई हैं श्रुति हसन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए किस बात से उकता गई हैं श्रुति हसन
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 02 May 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खूबसूरत श्रुति हसन यूं तो काफी संजीदा हैं लेकिन एक ऐसी बात है जिसे सुनते ही अब श्रुति परेशान होने लग जाती हैं।
अभिनेत्री श्रुति हासन अपने अभिनेता डैडी कमल हासन और अभिनेत्री मम्मी सारिका से तुलना किए जाने से उकता गई हैं। वह कहती हैं कि उनके लिए उनकी जैसी अदाकारी असंभव है।
यह पूछे जाने पर कि दोनों से तुलना होने पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होती है? श्रुति ने कहा, ''मेरे लिए मेरे माता-पिता जैसी अदाकारी कर पाना असंभव है। आप तुलना नहीं कर सकते फिर चाहे यह पिता हों, बेटी हो या कोई और। हर किसी की अपनी खूबी होती है।''
उन्होंने कहा, ''मेरे लिए अपने करियर की शुरुआत में यह आसान नहीं था। लोग आएंगे और आपको बड़ी आसानी से फिल्म में ले लेंगे, क्योंकि आप कमल हासन की बेटी हैं, लेकिन अगर आपकी फिल्म असफल हुई, तो कोई आपका साथ नहीं देगा। आपको अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है।''
विज्ञापन
श्रुति की फिल्म 'गब्बर इज बैक' रिलीज हो गई है। इसका निर्देशन क्रिश ने किया है। संजय लीला भंसाली और वायकॉम18 पिक्चर्स इसके निर्माता हैं।