{"_id":"5bb9ac47867a55684c6d9cbb","slug":"actress-shraddha-kapoor-who-came-in-the-grip-of-dengue-wrote-on-instagram-now-i-am-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की शिकार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा-मैं अच्छी हूं और ठीक हो रही हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेंगू की शिकार अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा-मैं अच्छी हूं और ठीक हो रही हूं
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल और श्रद्धा कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि उनकी तबीयत अब अच्छी है। अभिनेत्री को डेंगू होने की चर्चाओं के बीच श्रद्धा ने कहा कि वह अब ठीक हो रही हैं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हे दोस्तो! कृपया चिंता मत करें।
विज्ञापन
मैं अच्छी हूं और ठीक हो रही हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार।’ फिल्म स्त्री की अभिनेत्री को डेंगू बुखार होने की खबर से उनके प्रशंसकों में खलबली मच गई थी। अभिनेत्री की बुखार आने की शिकायत तब हुई जब वह बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। अमोल गुप्ते निर्देशित और टी-सीरीज के भूषण कुमार निर्मित इस फिल्म की शूटिंग पिछले महीने शुरू हुई थी।
विज्ञापन
फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई और श्रद्धा के वापस आने पर ही दोबारा शूटिंग होगी। तब तक डायरेक्टर साइना के बचपन का हिस्सा चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ शूट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस बायोपिक से श्रद्धा का लुक सामने आया था। इस लुक को देखकर आप भी चौंक जाएंगे क्योंकि इसमें श्रद्धा हूबहू साइना जैसी लग रही हैं।
विज्ञापन