जवानी में किसकी मोहब्बत में पड़े ये सेलिब्रेटीज?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडलिंग से फिल्मों में कदम रखने वाली खूबसूरत हीरोइन दीपिका पादुकोण का पहला क्रश अर्जुन रामपाल थे। इस टॉल और हैंडसम मॉडल ने दीपिका का दिल काफी पहले चुरा लिया था।
अर्जुन का पहला प्यार करीना
अर्जुन कपूर पूरे मन से ये बताते हैं कि वह केवल और केवल करीना कपूर पर फिदा हुए थे। अर्जुन आज भी करीना के दीवाने हैं। वह करीना के स्टाइल, अदाकारी से लेकर उनके हुस्न के दीवाने हैं।
रणबीर की दीवानी हैं आलिया
स्वीट हीरोइन आलिया भट्ट आजकल लोगों का दिल जीत रही हैं लेकिन उनका दिल तो रणबीर कपूर पर आ चुका था। आलिया खुलेआम बताती हैं कि मैं तो पागलों की तरह रणबीर कपूर पर मर मिटी थी। आलिया कहती हैं रणबीर उनका पहला क्रश हैं।
ऋतिक रोशन से शादी करना चाहती थीं श्रद्वा
'आशिकी2' से युवा दिलों की धड़कन बन चुकी श्रद्वा कपूर, ऋतिक रोशन पर तभी फिदा हो गई थीं जब उनकी फिल्म कहो न प्यार है आई थी। श्रद्वा कपूर ने तो अपने कमरे की हर दीवार पर ऋतिक के फोटो तक चिपका दिए थे। यही नहीं श्रद्वा ने ये खुलासा किया कि वह तो ऋतिक से शादी तक करना चाहती थीं।
यामी गौतम का प्यार थे शाहिद
विक्की डोनर से कैरियर शुरु करने वाली यामी गौतम का पहला-पहला प्यार वही इंसान थे जिनका मजाक उनकी फिल्म टोटल स्यापा में उड़ाया गया था। जी हां यामी पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी पर मर मिटती थीं। यामी ने हाल ही में ये बात सबको बताई है कि वह शाहिद आफरीदी पर बुरी तरह फिदा थीं।
शाहिद कपूर का दिल ले गई थीं माधुरी
धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित शाहिद कपूर का दिल ही चुरा ले गई थीं। शाहिद का पहला क्रश माधुरी दीक्षित रही थीं। शाहिद लंबे समय तक माधुरी पर फिदा रहे।