हीरोइनों के टेंपल रन में प्रीति झांगियानी की भी एंट्री: ओडिशा पहुंचकर पूरी की बरसो से दबी आस
प्रीति झंगियानी और परवीन डबास इन दिनों ओडिशा छुट्टियां मना रहे हैं। ये दोनों कोणार्क के सूर्य मंदिर पहुंचे तो वहां की तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के कलाकार इन दिनों मंदिरों की दौड़ खूब लगा रहे है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान मध्य प्रदेश के उन सारे मंदिरों के गर्भगृह तक हो आने का दावा कर चुकी हैं, जहां आम तौर पर भगवा संगठनों के सेवक बहुत मुस्तैद रहते हैं। उनकी टेंपल रन खुद को ईश्वर भक्त बताने के लिए है या किसी और मकसद से, ये साफ होना अभी बाकी है। हीरोइनों के इस टेंपल रन में नई एंट्री हुई है अभिनेत्री प्रीति झांगियानी की।
प्रीति झंगियानी और परवीन डबास इन दिनों ओडिशा छुट्टियां मना रहे हैं। प्रीति इस जगह की संस्कृति, इतिहास और महिमा को खूब पसंद भी कर रही है। वह नई जगहों की खोज करना पसंद करती है। दोनों ही लंबे समय से छुट्टी पर नहीं थे इसलिए उन्होंने ओडिशा जाने का सोचा जोकि यहां जाने का एक सही समय था क्योंकि साल के इस समय ओडिशा में मौसम एकदम सही है। ओडिशा से प्रीति ने और कोई तो तस्वीर पहले साझा नहीं की लेकिन जब ये दोनों कोणार्क के सूर्य मंदिर पहुंचे तो वहां की तस्वीरें जरूर निकालीं।