Varun Dhawan: वरुण धवन की आने वाली फिल्म की अभिनेत्री हुई तय, ऋतिक के साथ पर्दे पर फरमा चुकी हैं इश्क
जल्द ही वरुण धवन अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन की अगली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म की हीरोइन भी अब तय हो चुकी है। कौन है, वो हीरोइन जानिए?
विस्तार
वरुण धवन के करियर की गाड़ी बहुत ही शानदार चल रही है। वह हर तरह की फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं, अपना एक्टिंग टैलेंट दर्शकों के सामने लगा रहे हैं। जल्द ही वरुण अपने पिता के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' रखा गया है। अब तक इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश की जा रही थी, अब खबर मिली है कि फिल्म में वरुण के अपोजिट हीरोइन का नाम तय कर लिया गया है।
पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करेंगे वरुण
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण के साथ जिस हीरोइन को लिया गया है, उनका नाम पूजा हेगड़े है। पूजा बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों के साथ पर्दे पर इश्क फरमाया है। पूजा हेगड़े, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में नजर आईं, साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में बतौर हीरोइन काम किया। अब वह वरुण के साथ 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह वरुण के साथ रोमांस करेंगी। पूजा हेगड़े भी वरुण धवन के साथ फिल्म करने को लेकर खुश हैं। उनका कहना है कि वह लंबे समय से अलग किस्म के रोल तलाश रही हैं।
मौजूदा काम खत्म कर करेंगे वरुण शूटिंग
अभी तो वरुण धवन अपनी एक फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर व्यस्त हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इसमें वरुण का अलग ही अंदाज नजर आएगा। जब वह इस फिल्म के प्रमोशन को पूरा कर लेंगे, तब ही अपने पिता डेविड धवन की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
अगले साल आएंगी कुछ और फिल्में भी
वरुण धवन 'है जवानी तो इश्क होना है' के अलावा एक और फिल्म में भी अगले साल नजर आ सकते हैं। जिसमें उनके साथ जाहन्वी कपूर होंगी। इस फिल्म का नाम 'सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी' है। जाहन्वी और वरुण की जोड़ी पर्दे पर अच्छी नजर आती है, वे पहले भी फिल्म 'बवाल(2023)' में साथ नजर आ चुके हैं।