फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Esha Gupta dances to Juhi Chawla's song in yellow sari video going viral

सोशल मीडिया: अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने पीली साड़ी में जूही चावला के गाने पर किया डांस, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 23 Sep 2021 07:40 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 Sep 2021 07:40 PM IST
सार

अभिनेत्री ईशा गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो जूही चावला के गाने पर डांस कर रही हैं।

विज्ञापन
Actress Esha Gupta dances to Juhi Chawla's song in yellow sari video going viral
ईशा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री ईशा गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो जूही चावला के गाने पर डांस कर रही हैं। ईशा गुप्ता पीली साड़ी पहनकर जूही चावला के गाने पर थिरक रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा है कि इस साड़ी ने उनको इस गाने पर थिरकने के लिए मजबूर किया है। साड़ी में उनके लुक को देखकर 'डर' फिल्म के गाने में जूही चावला का लुक याद आ रहा है। ईशा के इस वीडियो की उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक यूजर्स ने लिखा, 'दीवाना कर रहा है तेरा रूप सुनहरा' वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है 'ब्यूटीफुल लेडी'। ईशा को इस डांस के लिए जमकर तारीफ मिल रही है। उनके एक प्रशंसक ने कमेंट किया है -'परफेक्ट लुक'। ईशा ने जूही के तेरे जिद से मजबूर हो गई, टूट कर मैं चूर हो गई..गाने पर डांस किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Esha Gupta (@egupta)


 

उनके इस डांस को 92 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इसमें कई प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आपको बता दें कि ईशा गुप्ता इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वो अपने इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी अपलोड करते रहती हैं। उन्होंने इस वीडियो को भी हाल ही में शेयर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ईशा को आमतौर पर ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है, लेकिन इस वीडियो में वो ट्रेडिशनल लुक में फैंस का दिल जीत रही हैं। यह गाना डर फिल्म का है। वीडियो में ईशा ने प्रिंटेड स्लीवलेस ब्लाउ के साथ प्लेन येलो कलर की साड़ी पहन रखी है।

उनके माथे पर छोटी सी बिंदी और हाथों में चूड़ियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed