अपनी कमाई और शाहरुख से दोस्ती पर बोलीं दीपिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"बॉलीवुड में हीरो की तुलना में हीरोइनों को बहुत कम पैसा मिलता है" ये कहना है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का। लेकिन दीपिका को इस बात से कतई शिक़ायत नहीं है।
वो कहती हैं, "अगर आप बीते कुछ सालों पर गौर करें तो हीरोइनों का मेहनताना ख़ासा बढ़ चुका है। भले ही हमें हीरो जितनी फ़ीस नहीं मिलती लेकिन हमारी फ़ीस तो अब पहले से बेहतर हो गई है। लेकिन दीपिका इस अंतर से अभी भी नाखुश हैं।
हीरोइन को कम न आंकिए
दीपिका ने कहा कि बॉलीवुड की फ़िल्में अब पहले से कई गुना ज़्यादा व्यवसाय कर रही हैं और इसमें हीरोइनों के योगदान को भी कम करके नहीं आंकना चाहिए।
दीपिका अपनी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के बारे में मीडिया से बात कर रही थीं। ये फ़िल्म दीवाली पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में वो शाहरुख़ ख़ान के साथ हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोन अपने रोल को महत्वपूर्ण मानती हैं।
शाहरुख से दोस्ती पर
शाहरुख़ और फ़िल्म की निर्देशक फ़राह ख़ान के बारे में दीपिका ने कहा, "उनके साथ काम करके परिवार जैसा लगता है। दोनों ने मुझे पहली फ़िल्म ओम शांति ओम में शानदार तरीके से पेश किया। किसी नए कलाकार को ऐसी शुरुआत बहुत कम नसीब होती है।"
पिछले साल दीपिका की लगातार चार फ़िल्में सुपरहिट रहीं। लेकिन उससे पहले का दौर उनके लिए बहुत सफल नहीं था।
दीपिका ने बताया, "उस नाकामी वाले दौर को भी मैंने एक ट्रेनिंग का हिस्सा माना। मैं हताश नहीं हुई। अपनी कमज़ोरियों पर काम किया और देखिए मुझे कामयाबी मिली।"
दीपिका ने ये भी कहा कि वो सलमान ख़ान के साथ भी फ़िल्म करना चाहती हैं। अगले साल दीपिका फ़िल्म 'पीकू' में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वो इम्तियाज़ अली की तमाशा और संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी में भी मुख्य भूमिकाएं कर रही हैं।