फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Dia Mirza is spending time with son Avyaan said this is everything see pics

Instagram: दीया मिर्जा ने बेटे के साथ शेयर कीं तस्वीरें, कहा- 'यही सबकुछ है'

Mon, 07 Feb 2022 10:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 10:17 AM IST
सार

दीया मिर्जा जब से मां बनी हैं, वह अपने बेटे अव्यान संग ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Actress Dia Mirza is spending time with son Avyaan said this is everything see pics
दिया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्ट्रेस दीया मिर्जा भले ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई न दे रही हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दीया मिर्जा जब से मां बनी हैं, वह अपने बेटे अव्यान संग ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बगीचे में बेटे के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का एक क्यूट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

लिखा बस अब और कुछ नहीं यही सब कुछ है-
दीया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह बेटे अव्यान को एक बेबी कैरियर में गोद लिए हुए हैं। एक तस्वीर में दीया अपने बेटे अव्यान का माथा चूमती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह बेटे को गार्डन की हरियाली दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बस और कुछ नहीं। यही सब कुछ है।" एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर किया क्यूट वीडियो-
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे अव्यान का एक क्यूट वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पक्षियों की आवाज आ रही है और अव्यान उन आवाजों पर रिस्पॉन्ड करते नजर आ  रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिया मिर्जा ने लिखा, हां बेबी, प्रकृति में एक अलग लय है, उस ताल का जवाब देते रहो! अव्यन आजाद को पौधों से बात करना पसंद है! इन तस्वीरों पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed