फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Vivek Oberoi tells actress Sonali Bendre Bahl, the incarnation of power

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल को कहा शक्ति का अवतार

Sun, 07 Oct 2018 11:35 AM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Actor Vivek Oberoi tells actress Sonali Bendre Bahl, the incarnation of power
Sonali Bendre

अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में उनके साथ जज की भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल शक्ति की अवतार हैं। ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के फिनाले के लिए सोनाली की ओर से भेजे गए भावुक संदेश पर विवेक ने यह प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


अभिनेता ने कहा कि बहुत कम लोग दर्द और आपदा का सामना मुस्कराहट के साथ करना जानते हैं। सोनाली इसका एक उदाहरण हैं जो फिलहाल न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रही हैं। विवेक ने लिखा, ‘शो के दौरान हर समय आपकी याद आई। आपका प्रेरणादायक संदेश दिल को छूने वाला है। आप गरिमा और शक्ति की अवतार हैं। हमें आप पर गर्व है।
विज्ञापन


बहुत कम लोगों को दर्द और विपत्ति का सामना मुस्कराहट के साथ करना आता है। आपके जल्द ठीक होने और वापस आने का इंतजार कर रहा हूं।’ विवेक और फिल्म निर्माता ओमंग कुमार के साथ सोनाली भी शो के निर्णायक मंडल में शामिल थीं, लेकिन कैंसर के इलाज के लिए जाने के बाद उनके स्थान पर हुमा कुरैशी को शामिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed