फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media

Ronit Roy: रोनित रॉय ने जालसाजों को दी चेतावनी, नाम का गलत इस्तेमाल किया तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

Fri, 22 May 2026 12:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 22 May 2026 12:43 PM IST
सार

Ronit Roy Warned Fraudster: अभिनेता रोनित रॉय ने उनकी पहचान का उपयोग गलत ढंग से करने वाले जालसाजों को चेतावनी दी है। उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि अगर उनके नाम पर कोई भी धोखाधड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy

विस्तार

अभिनेता रोनित रॉय ने उनकी पहचान का दुरुपयोग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। एक्टर को हाल ही में जानकारी मिली कि उनके नाम से कुछ जालसाज महिलाओं से मुलाकात करने के नाम पर रकम वसूलने का काम कर रहे हैं। अब इस मामले पर अभिनेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी 
रोनित ने अपने फैंस के साथ गुरुवार को एक जानकारी साझा की। इसमें उन्होंने बताया कि कोई उनके नाम का उपयोग करके लड़कियों के धोखा देने की कोशिश कर रहा है। एक जालसाज उनकी रोनित से मुलाकात करवाने के बहाने संपर्क करके पैसों की डिमांड कर रहा है। रोनित ने एक जालसाज का फोन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक किया है जिससे कोई भी इस जाल में फंस कर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार न हो।
विज्ञापन
Trending Videos

actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
आरोपियों को दी चेतावनी, करेंगे कार्रवाई
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सतर्क करने के साथ ही आरोपियों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने और उनका फायदा उठाने वालों से सावधान रहें। अगर आपको ऐसे मामले दिखाई दें तो बेहतर होगा कि आप इसकी जानकारी संबंधित सेलिब्रिटी को दें। ना तो मैं और ना ही मेरे प्रतिनिधि कभी भी आपसे पैसे या इस तरह की कोई मदद मांगने के लिए संपर्क करेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)




 
विज्ञापन

actor ronit roy warned fraudster for using his name to con womens for money on social media
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy
वेब सीरीज 'तीन कौवे' में नजर आएंगे
वर्कफ्रंट पर रोनित जल्द ही वेब सीरीज 'तीन कौवे' में नजर आएंगे। सीरीज में उनके साथ सिद्धांत गुप्ता और बॉबी देओल व फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज इस साल के मध्य में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed