फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Riteish Deshmukh supported women in me too campaign

#MeToo: साजिद पर लगे आरोपों से परेशान हुए रितेश देशमुख, कहा-महिलाओं के साथ खड़ा हूं

Sat, 13 Oct 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Actor Riteish Deshmukh supported women in me too campaign

#MeToo कैंपेन के शुरू होने के बाद से बॉलीवुड में हर दिन एक नए अभिनेता का नाम यौन शोषण के मामले में सामने आता जा रहा है। इस कैंपेन में कई बॉलीवुड स्टार्स योन शोषण झेल चुकी अभिनेत्रियों का समर्थन कर रहे हैं। समर्थन की इस लिस्ट में अभिनेता रितेश देशमुख का नाम भी सामने आ गया है। दरअसल, भारत के #MeToo आंदोलन के हिस्से के रूप में यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव साझा कर रही महिलाओं के समर्थन में अभिनेता रितेश देशमुख सामने आ गए हैं। दरअसल रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 4 की शुटिंग चल रही थी। फिल्म के निर्देशक साजिद खान है। साजिद पर तीन महिला कलाकारों और पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

Actor Riteish Deshmukh supported women in me too campaign

आरोपों के बाद साजिद ने हाउसफुल 4 का निर्देशन छोड़ दिया है। फिल्म में रितेश के साथ अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी काम कर रहे थे। रितेश ने अपने ट्ववीटर पर कहा- 'विभिन्न क्षेत्रों में उत्पीड़न की घटनाओं की खबर सुनने और पढ़ने के बाद बेहद परेशान हूं। मुझे लगता है कि महिलाओं की आपबीती को साझा करने के लिए यह एक बेहतर तरीका है। सभी को सुनने की जरूरत है न कि उन्हें जज करने की। मैं आज उनके साथ खड़ा हूं। #MeToo'

#MeToo' में साजिद का नाम आने के बाद फिल्म के मुख्य अभिनेता ने अक्षय कुमार ने शुक्रवार को शूटिंग को होल्ड पर डालने की करने की घोषणा कर दी थी। अक्की ने ट्विटर पर लिखा, "मैं कल रात भारत वापिस आया और सभी खबरों को पढ़कर बहुत परेशान हुआ। मैंने हाउसफुल 4 के निर्माता से आगे की जांच तक शूटिंग रद्द करने का अनुरोध किया है। यह ऐसा मामला है जिसपर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। मैं किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जो लोग उत्पीड़न के अधीन हैं, उन्हें सुनना चाहिए और न्याय के लायक होना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Riteish Deshmukh supported women in me too campaign

बता दें कि इस फिल्म में नाना पाटेकर भी शामिल थे जो तनुश्री दत्ता द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहले सेलिब्रिटी थे। नाना ने आरोपों का खंडन किया है और एफआरआई के बाद जांच जारी है। वहीं हाउसफुल 4 के निर्माताओं ने नाना पाटेकर को भी फिल्म से निकालने का फैसला किया है। नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन हाउस के नजदीक सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया, "उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण नाना पाटेकर को फिल्म से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed