{"_id":"5a4c6cf84f1c1b4b198b4894","slug":"actor-riteish-deshmukh-said-he-is-extremely-proud-of-the-mumbai-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रितेश देशमुख ने शेयर की इस बहादुर कॉन्स्टेबल की फोटो, बोले- मुंबई पुलिस हमें आप पर गर्व है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रितेश देशमुख ने शेयर की इस बहादुर कॉन्स्टेबल की फोटो, बोले- मुंबई पुलिस हमें आप पर गर्व है
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
एक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलास राव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है। मंगलवार को रितेश ने अपने ट्विटर हैंडल से राहत कार्य करते एक पुलिस कॉन्सटेबल की फोटो शेयर की। मुंबई के कमला मिल्स के एक पब में आग लगने के बाद 14 लोगों की मौत हुई थी।
इस हादसे के बाद रितेश ने पुलिस कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि शिंदे ने पब में लगी जानलेवा आग से आठ लोगों को बचाया। रितेश ने ट्वीट किया, ‘कॉन्सेटबल सुदर्शन शिंदे ने आठ लोगों की जान बचाई। मुंबई पुलिस पर हमें बहुत गर्व है। सुदर्शन शिंदे आपको मैं सलाम करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Constable Sudarshan Shinde - Saved 8 people. #KamlaMillsFire - Extremely proud of our @MumbaiPolice. सुदर्शन शिंदे तुमच्या शौर्याला माझा सलाम ... 🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/tbH3vvWgDW
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 2, 2018
विज्ञापन
इस हादसे के बाद रितेश ने पुलिस कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि शिंदे ने पब में लगी जानलेवा आग से आठ लोगों को बचाया। रितेश ने ट्वीट किया, ‘कॉन्सेटबल सुदर्शन शिंदे ने आठ लोगों की जान बचाई। मुंबई पुलिस पर हमें बहुत गर्व है। सुदर्शन शिंदे आपको मैं सलाम करता हूं।'
विज्ञापन
गत 29 दिसंबर को मुंबई के कमला मिल्स परिसर में स्थित पब में लगी भीषण आग में 14 लोग मारे गए। घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने होटलों एवं पबों में अवैध निर्माण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है।
बता दें कि रितेश देशमुख पिछले लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए है। जल्द ही वो अगले साल 'टोटल धमाल' भी मस्ती करते नजर आएंगे...
बता दें कि रितेश देशमुख पिछले लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए है। जल्द ही वो अगले साल 'टोटल धमाल' भी मस्ती करते नजर आएंगे...