फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actor prateik babbar to play gray role in movie

राष्ट्रविरोधी किरदार करना चाहता था ये बॉलीवुड एक्टर, अब इस फिल्म में मिल गया ये मौका

Thu, 05 Jul 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
actor prateik babbar to play gray role in movie
Bollywood

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के बाद एक्टर प्रतीक बब्बर का भी लुक सामने आया है। फिल्म में ऋषि कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म में प्रतीक का रोल चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन

actor prateik babbar to play gray role in movie
Bollywood

दरअसल, फिल्म में वह एक गुमराह व्यक्ति का किरदार निभाने जा रहे हैं। उनका रोल एक राष्ट्रविरोधी का होगा। इस रोल पर उनका कहना है कि वह हमेशा से ऐसा रोल करना चाहते थे।  प्रतीक ने कहा कि उनके लिए ग्रे रोल करना तो आसान है लेकिन आतंकवाद को समझने और समझाने के लिए उन्हें इस रोल पर बहुत मेहनत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

actor prateik babbar to play gray role in movie
anubhav sinha

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में प्रतीक के अलावा तापसी पन्नू, रजत कपूर, आशुतोष राणा और ऋषि कपूर के साथ-साथ अन्य कलाकार भी हैं। वहीं, फिल्म में जांच अधिकारी दानिश जावेद का किरदार निभा रहे रजत कपूर ने कहा, 'दानिश जावेद इस पूरी कहानी में एक बहुत ही रोचक किरदार है। अनुभव ने मुझे फोन करके बिलाल का किरदार निभाने के लिए कहा, लेकिन कहानी पढ़ने के बाद मैंने उनसे कहा कि मैं जावेद का किरदार निभाना चाहूंगा।'

विज्ञापन

actor prateik babbar to play gray role in movie
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala

ऐसे में रजत के मना करने के बाद फिल्म में बिलाल का किरदार अब एक्टर मनोज पाहवा निभा रहे हैं। बता दें कि मनोज पाहवा अपने कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वह पहली बार किसी गंभीर रोल में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed