फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Arjun Rampal wraps up shooting for Crakk Shared Video on Social Media see post here

Crakk: अर्जुन रामपाल ने पूरी की 'क्रैक' की शूटिंग, बीटीएस वीडियो साझा कर कही यह बात

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
सार

वीडियो में अर्जुन कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने डबल-शेडेड कार्गो पैंट और मैच हेड एक्सेसरीज के साथ एक सॉलिड ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई है। 

विज्ञापन
Actor Arjun Rampal wraps up shooting for Crakk Shared Video on Social Media see post here
क्रैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा 'क्रैक' की शूटिंग पूरी कर ली है। रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने प्रशंसकों को फिल्म की आउटडोर शूटिंग की एक छोटी सी झलक दिखाई है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Dunki: टाइगर 3, सालार और एनिमल को शाहरुख खान की डंकी ने दी मात, IMDB में हासिल किया यह मुकाम
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने साझा किया बीटीएस वीडियो

वीडियो में अर्जुन कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने डबल-शेडेड कार्गो पैंट और मैच हेड एक्सेसरीज के साथ एक सॉलिड ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई है। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "क्रैक की शूटिंग समाप्त हुई। यह एक शानदार सफर रहा। एक छोटी सी झलक, किसी बड़ी चीज की। विद्युत जामवाल और आदित्य को मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। अब्बास सैयद और बाकी क्रू को इसे इतना आसान बनाने के लिए शुक्रिया। सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे भाई परागसंघवी, आपके बिना यह संभव नहीं था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amala Paul: ब्वॉयफ्रेंड जगत संग शादी के बंधन में बंधी अमला पॉल, कोच्चि में लैवेंडर-थीम के साथ कपल ने रचाई शादी

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)



फिल्म में दिखेगा जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस

बता दें कि फिल्म में अभिनेता कई तरह के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स स्टंट और एक्शन सीक्वेंस खुद ही करते नजर आएंगे।' 'क्रैक' मुंबई की मलिन बस्तियों से लेकर अंडरग्राउंड स्पोर्ट्स की दुनिया तक के एक व्यक्ति की यात्रा है। फिल्म को आदित्य दत्त के अलावा सरीम मोमीम, रेहान खान ने लिखा है और अतिरिक्त पटकथा-संवाद मोहेंद्र प्रताप सिंह ने लिखा है।

यह भी पढ़ें- Kabir Pahwa Interview: मिलिए 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' के यमन शास्त्री से, परेश रावल से सीखे अभिनय के सबक

साउथ में अर्जुन को मिल रही वाहवाही

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल ने हाल ही में 'भगवंत केसरी' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके काम की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर अभिनेता ने भी सोशल मीडिया पर सभी को शुक्रिया कहा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed