फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Ajay Devgn reacts on his viral dance moves bollywood news in hindi

Ajay Devgn: 'इसका पूरा श्रेय प्रभुदेवा को जाता है', अजय देवगन ने अपने वायरल डांस मीम पर दी प्रतिक्रिया

Sun, 10 Nov 2024 05:16 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Nov 2024 05:16 PM IST
सार

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जब अजय देवगन के डांस के वीडियो का क्लिप चलाया गया तो अभिनेता हंसने लगे। इस दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी भी पॉडकास्ट में मौजूद थे।

विज्ञापन
Actor Ajay Devgn reacts on his viral dance moves bollywood news in hindi
अजय देवगन - फोटो : ANI, YouTube

विस्तार

अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ समेत कई कलाकार शामिल हैं। सिंघम अगेन जहां एक तरफ दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म एक्शन जैक्सन के गाने 'बस तेरी धूम धाम' में अजय देवगन का एक डांस मूव्स ने इंटरनेट पर यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इस वायरल वीडियो पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि इसका पूरा श्रेय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को जाता है। हालांकि, इससे पहले अजय देवगन ने बताया था कि उन्हें कैमरे के सामने डांस करना पसंद नहीं है। 

विज्ञापन

पॉडकास्त में चला अजय देवगन के डांस का वीडियो

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जब अजय देवगन के डांस के वीडियो का क्लिप चलाया गया तो अभिनेता हंसने लगे। उन्होंने कहा, "इस फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा थे। जब गाने आए तो मैंने बोला कि प्रभु खुद कोरियोग्राफर है, मैं नहीं करूंगा। तो उन्होंने वो उंगली वाला स्टेप दे दिया।"

विज्ञापन

रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया

इस दौरान निर्देशक रोहित शेट्टी भी पॉडकास्ट में मौजूद थे। उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए कहा, "अजय के समय में डांस के मामले में खुद को साबित करने का कोई दबाव नहीं था, लेकिन आज लोगों पर वह दबाव है और यह बना हुआ है। अगर किसी को डांस नहीं करना तो रहने देना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलमाल 5 की हुई घोषणा

फिल्मों की बात करें तो रोहित शेट्टी और अजय देवगन अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन पर संकट के बाद मंडराते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस संतोषजनक कमाई नहीं कर सकी है। सिंघम अगेन इस साल दिवाली के दिन रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी जल्द ही अजय देवगन के साथ गोलमाल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

Kriti Kharbanda: शादी में जरूर आना की रिलीज के सात साल पूरे, कृति खरबंदा ने खास अंदाज में मनाया जश्न
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed