{"_id":"5f1ec98b8ebc3e63750f6c38","slug":"action-director-parvez-khan-passes-away-of-heart-attack-at-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Mon, 27 Jul 2020 06:03 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 27 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
परवेज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया। वो 55 साल के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परवेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई को उनके सहयोगी निशांत खान ने बताया कि 'उन्हें सुबह दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनका निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं थी।'
विज्ञापन
निर्देशक हंसल मेहता ने परवेज खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा, 'अभी पता चला कि एक्शन डायरेक्टर परवेज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। हमने फिल्म 'शाहिद' में एक साथ काम किया था जिसमें उन्होंने दंगों के सीन सिंगल टेक में किए थे। बहुत ही टैलेंटेड, ऊर्जा से भरे हुए और बेहतरीन इंसान। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले परवेज। तुम्हारी आवाज अभी भी मेरे कानों में गूंज रही है।'
विज्ञापन
Just heard that action director Parvez Khan is no more. We had worked together in Shahid where he executed the riots sequence in a single take. Very skilful, energetic and a good man. RIP Parvez. Your voice still rings in my ears!
— Hansal Mehta (@mehtahansal) July 27, 2020
साल 1986 से परवेज फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। परवेज ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन डायरेक्टर अकबर बक्शी के असिस्टेंट के तौर पर की थी। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी' (1992), शाहरुख खान की 'बाजीगर' (1993) और बॉबी देओल की फिल्म 'सोल्जर' में असिस्टेंट एक्शन डायरेक्टर के रूप में काम किया।
साल 2004 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'अब तक छप्पन' से परवेज खान ने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। परवेज खान को निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ 'अंधाधुन' और 'बदलापुर' में काम करने के लिए भी जाना जाता है। परवेज अपने पीछे पत्नी, बेटा, बहू और पोती को छोड़ गए हैं।