फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   According to reports Prabhas and Deepika Padukone Kalki 2898 AD release been postponed to May 2024

Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका की 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव? यह बताई जा रही वजह

Mon, 24 Jul 2023 04:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jul 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
According to reports Prabhas and Deepika Padukone Kalki 2898 AD release been postponed to May 2024
Kalki 2898 AD - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और प्रभास अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। बता दें कि इस फिल्म को 12 जनवरी 2024 को रिलीज किया जाना तय किया गया है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म जनवरी के बजाय मई में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन


इस वजह से किया गया बदलाव
कहा जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन दत्त ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का फैसला लिया है। अब वह रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर नौ मई कर रहे हैं, क्योंकि यह तारीख उनके लिए काफी स्पेशल है।
विज्ञापन

Bhojpuri Cinema Analysis: निर्माताओं ने बताई भोजपुरी सिनेमा की कड़वी हकीकत, यूपी, बिहार की सरकारों पर टिकी आस
विज्ञापन
विज्ञापन


वीएफएक्स का काम है बाकी
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि अभी इस महत्वाकांक्षी साई-फाई फिल्म में काफी ज्यादा वीएफएक्स का काम बाकी है। इसलिए, हो सकता है कि टीम इसकी रिलीज डेट में बदलाव करते हुए इसे थोड़ा आगे खिसका दे। बता दें कि यह फिल्म 600 करोड़  रूपये के भारी-भरकम बजट में बनाई जा रही है। 
Celebs: इन सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी हैकर्स की बुरी नजर, किसी ने मांगे पैसे तो किसी ने हटाए फोटो

व्यापक स्तर पर होगी रिलीज
अश्विन का कहना है, ' 'कल्कि 2898 एडी' एक भारतीय पौराणिक फिल्म है, इसमें हमारी संस्कृति है। यह बिल्कुल अलग तरह की है'। बता दें कि इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे। यह फिल्म दुनियाभर में व्यापक स्तर पर रिलीज की जाएगी।
HKUP: 'हप्पू की उलटन पलटन' को मिली नई दबंग दुल्हनिया, इस अभिनेत्री की होगी कॉमेडी शो में एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed