{"_id":"63b8fda768ea7e3a2f34a5a4","slug":"according-to-reports-pathaan-star-srk-daughter-suhana-and-big-b-grandson-agastya-nanda-are-dating-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान संग इश्क फरमा रहे बिग बी के नाती अगस्त्य! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान संग इश्क फरमा रहे बिग बी के नाती अगस्त्य! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप
Sat, 07 Jan 2023 02:24 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:24 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान और अगस्त्य नंदा रिलेशनशिप में हैं। बीते साल कपूर परिवार के क्रिसमस ब्रंच में अगस्त्य ने सुहाना को अपने पार्टनर के रूप में मिलवाया था।
विज्ञापन
Suhana Khan-Agastya Nanda
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा इन दिनों कई बार एक साथ देखे गए। दोनों की तस्वीरों के हिसाब से अफवाहों की मानें तो वे कई साल से एक साथ हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं और अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की भी योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार से करा चुके हैं मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा वाकई में रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के मुताबिक, बीते साल कपूर परिवार की ओर से क्रिसमस ब्रंच आयोजित किया गया था। इसमें सुहाना भी शरीक हुई थीं, जहां अगस्त्य ने सुहाना का परिचय अपने लाइफ पार्टनर के रूप में कराया था। खबरों की मानें तो अगस्त्य नंदा की मां यानी श्वेता बच्चन भी सुहाना खान को बेहद पसंद करती हैं और पूरे दिल से दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे चुकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- IIFA 2023 Postponed: तय तारीख पर नहीं होगा आईफा अवॉर्ड, अब फरवरी में नहीं बल्कि इस महीने सजेगा सितारों का मेला
विज्ञापन
ओटीटी पर जल्द आएगी सुहाना की फिल्म
गौरतलब है कि सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, द आर्चीज फिल्म में उनके साथ अगस्त्य के अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ओटीटी पर नजर आने वाली है।
यह भी पढ़ें- Katrina-Vicky: सासू मां और पति विक्की कौशल संग सिद्धिविनायक पहुंचीं कटरीना, सादगी ने लूटा फैंस का दिल