Abhishek Bachchan: इतने करोड़ रुपये है अभिषेक बच्चन की संपत्ति, इन कारों की करते हैं सवारी
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। उनके पास कारों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति 203 करोड़ रुपये है। वह हर महीने करीब 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। वहीं, अगर अभिषेक बच्चन की साल की कमाई की बात करें तो यह करीब 24 करोड़ रुपये बैठती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और विज्ञापन हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। उनके पास कारों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति 203 करोड़ रुपये है। वह हर महीने करीब 2 करोड़ रुपये कमाते हैं। वहीं, अगर अभिषेक बच्चन की साल की कमाई की बात करें तो यह करीब 24 करोड़ रुपये बैठती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और विज्ञापन हैं। हालांकि, यह भी सच है कि अभिषेक बच्चन को बहुत ज्यादा फिल्में नहीं मिलती हैं या फिर वह उस तादाद में फिल्मों में नहीं दिखते हैं। करीब 20 सालों से इंडस्ट्री में रहने के बाद भी उनके खाते में फिल्मों की संख्या कम ही है।
कारों के शौकीन हैं अभिषेक बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन कारों के शौकीन हैं। उनके पास लग्जरी कारों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। इन कारों में ऑडी ए8एल, मर्सिडीज बेंज एसएल350डी, मर्सिडीज बेंज एएमजी, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी इत्यादी हैं। अभिषेक बच्चन कभी-कभी पार्श्व गायन भी करते हैं।
मुंबई में पैदा हुए अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम श्वेता नंदा है। अभिषेक बच्चन की शुरूआती पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार, दिल्ली और एगलोन कॉलेज, स्विटजरलैंड से भी उन्होंने पढ़ाई की। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 'रिफ्ययूजी' फिल्म से की जो कि बॉक्स आफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन इसमें उनके अभिनय को सराहा गया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी20 अप्रैल 2007 को हुई थी। शादी बच्चन फैमिली के बंगले 'प्रतीक्षा' में हुई और रिसेप्शन ताज होटल में हुआ था। शादी के वक्त ऐश्वर्या राय 33 साल की थीं जबकि अभिषेक की उम्र 31 साल थी। उनकी बेटी का नाम आराध्या है।