पत्नी-पापा पर तंज के बाद पहली बार खौला अभिषेक का खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन यूं तो अपने शांत व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। कई बार कहा गया कि उनको परिवार की वजह से फिल्में मिलती हैं। लेकिन उनके करियर के साथ उनकी पत्नी ऐश्वार्या राय बच्चन को लेकर बात की गई तो वो गुस्सा गए। ट्विटर पर जब उनसे तीखे सवाल किए गए तो वो आपा खो बैठे। कॉमेडियन करन तलवार ने उनसे ये जले-कटे सवाल किए। करन तलवार ने बेहद आपत्तिजनक नाम से अपना ट्विटर हैंडल बनाया हुआ है।
करन ने ट्विटर पर अभिषेक से तीन सवाल किए। करन ने ट्वीट कर कहा कि जिंदगी जवाबों के नहीं सवालों के बारे में है। जूनियर बच्चन का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि मेरा करियर कहां जा रहा है? क्या मैंने काफी कमाई कर ली है? क्यों अब तक मुझे फॉलो किया जा रहा है? ये है करन का ट्वीट।
Life is not about answers but questions.
Where is my career going?
Am I making enough money?
Why am I still following @juniorbachchan?
— Karan Talwar (@BollywoodGandu) October 28, 2015
अभिषेक ने ट्वीट से दिया करन को जवाब
अभिषेक बच्चन ने करन तलवार का जवाब देते हुए ट्वीट किया। करन के पहले सवाल पर कि करियर कहां जा रहा है, अभिषेक ने जवाब दिया- कहीं नहीं। दूसरे सवाल काफी कमा लेने पर अभिषेक ने कहा क्या हुनर के लिए? फॉलो करने की बात पर अभिषेक ने कहा कि मुझे नहीं पता मैं तो तुम्हे सालों पहले अनफॉलो कर चुका हूं। ये है करन को जवाब देता अभिषेक का ट्वीट...
@BollywoodGandu here are the answers: 1. Nowhere 2. For your skill set? Hell yeah! 3. I don’t know. I unfollowed you years ago.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 28, 2015
तुम्हारे पीछे तो तुम्हारे पापा हैं
इसके बाद करन तलवार ने अभिषेक को कहा कि हम दोनों काफी कुछ एक जैसे ही हैं। लेकिन इतना फर्क है कि मैं जो भी हूं, खुद से हूं। जबकि अभिषेक अपने पापा की वजह से पहचान रखते हैं। करन का जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा कि मैं जो कुछ भी हूं, अपने परिवार की वजह से हूं और मुझे इस पर बहुत गर्व है। ये है करन और अभिषेक का ट्वीट
@BollywoodGandu and unlike you…. Whatever I am today is because if my family. And am very proud of that.
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 28, 2015
ऐश्वर्या की वजह से तुम्हे पहचान मिली
करन ने इसके बाद ट्वीट किया कि दरअसल जूनियर बच्चन अपने परिवार भी नहीं बल्कि पत्नी ऐश्वर्या की वजह से मशहूर हुए। ये है करन का ट्वीट।
Sorry guys. I shouldn't have said @juniorbachchan is famous because of his father. It's actually his wife.
— Karan Talwar (@BollywoodGandu) October 28, 2015
अभिषेक बच्चन ने करन पर तंज करते हुए कहा कि बहुत बढ़िया, क्योंकि इन सारी बातों से तुम्हें कुछ नए फॉलोवर मिल जाएंगे। ये है अभिषेक का ट्वीट।
@BollywoodGandu aww. That’s sweet thank you! Know what? You gained a few followers. Guess that means I made you a bit more famous! Congrats
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 28, 2015