{"_id":"b8ee13bc88fcdb15a9355dc4a3832a31","slug":"abhay-deol-have-backed-to-india-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस लौट आए कई दिनों से गायब अभय देओल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वापस लौट आए कई दिनों से गायब अभय देओल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभय देओल न केवल फिल्मी पर्दे से बल्कि मुंबई से भी लंबे समय से गायब हैं। अपनी पहली होम प्रोडक्श फिल्म वन बाइ टू के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अभय ऐसे अमेरिका निकले की आज तक नहीं लौटे।
विज्ञापन
अफवाहें आती रहीं कि उनका अब बॉलीवुड में मन नहीं लग रहा और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई से वहां शादी कर ली है। परंतु हाल में अभय ने इन दोनों ही बातों का खंडन किया है।
विज्ञापन
अभय ने मीडिया में कहा है कि वह जल्द ही भारत लौटने का मन बना रहे हैं। उनका कहना है कि बॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट उनके पास हैं। एक बड़ी कॉमर्शियल फिल्म और दूसरी छोटे बजट की ऑफबीट फिल्म।
विज्ञापन
उन्होंने इस बात का भी खंडन किया कि उन्होंने वन बाइ टू की हीरोइन प्रीति देसाई से शादी कर ली है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल शादी करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहते कि प्रीति के साथ उनका रिश्ता क्या है।
देव डी, ओय लकी, शंघाई और मनोरमाः सिक्स फीट अंडर जैसी फिल्मों के लिए याद किए जाने वाले अभय यह नहीं मानते कि उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में उतरने में किसी तरह की जल्दबाजी की।
उनका कहना है कि यह सीख देने वाला अनुभव था। उन्होंने माना है कि वह मीडिया में कम दिखते हैं और यह मीडिया का युग है, इसलिए उन्हें अपने अंदाज को थोड़ा बदलना होगा।
अभय का लौटना उनके फैन्स के लिए अच्छी खबर होगी, परंतु यह खबर कब आएगी इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है।