फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ab dilli dur nahin trailer release imran zahid and shruti sodhi starrer film

Ab Dilli Dur Nahin: रिक्शा चालक के बेटे के IAS बनने की कहानी है 'अब दिल्ली दूर नहीं', दिल छू लेगा ट्रेलर

Mon, 01 May 2023 02:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 01 May 2023 02:12 PM IST
सार

यह कहानी है बिहार के एक छोटे से लड़के अभय शुक्ला की जो आंखों में आईएएस बनने का सपना लिए दिल्ली पहुंच जाता है। इसके बाद एक आवाज आती है कि ये कब डिसाइड किया कि तुम आईएएस बनोगे।

विज्ञापन
ab dilli dur nahin trailer release imran zahid and shruti sodhi starrer film
अब दिल्ली दूर नहीं ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे शहरों से निकले तमाम लोग आंखों में कुछ बनने का सपना लिए दूर बड़े शहरों में पड़े हुए हैं। इनमें से कुछ तो सफल हो जाते हैं, वहीं कुछ के सपने अधूरे रह जाते हैं। इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी की आने वाली फिल्म अब दिल्ली दूर नहीं की कहानी कुछ ऐसी ही है। अब दिल्ली दूर नहीं का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक इमोश्नल ड्रामा फिल्म है और एक रिक्शा चालक के बेटे की असल जिंदगी पर आधारित है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर में ऐसा क्या दिखाया गया है। 
विज्ञापन


कैसा है ट्रेलर
यह कहानी है बिहार के एक छोटे से लड़के अभय शुक्ला की जो आंखों में आईएएस बनने का सपना लिए दिल्ली पहुंच जाता है। इसके बाद एक आवाज आती है कि ये कब डिसाइड किया कि तुम आईएएस बनोगे। जवाब आता है, सर हम बिहार के एक छोटे से गांव से आते हैं, हमारे पिताजी मजदूरी करके घर चलाते हैं और हम अपने घर के पहले ऐसे हैं जो स्कूल गए हैं। फिर महेश भट्ट स्क्रीन पर नजर आते हैं और कहते हैं कि बड़े शहरों में अगर ठिकाना न हो तो एक घड़ी रहना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Monday Flashback: जब गुरु ने वहीदा रहमान को भरतनाट्यम सिखाने से कर दिया था इनकार, मजहब था वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


असल कहानी पर आधारित है फिल्म 
इसके बाद श्रुति सोढ़ी और इमरान जाहिद के बीच लव एंगल दिखाया गया है। अब दिल्ली दूर नहीं एक रिक्शा चालक के बेटे की कहानी से प्रेरित है, जिनका असली नाम गोविंद जायसवाल हैं। गोविंद का साल 2007 में सिविल सेवा में सेलेक्शन हुआ और वो आईएएस अधिकारी बने। इस फिल्म में गोविंद जायसवाल का किरदार इमरान जाहिद निभाते नजर आने वाले हैं। असल कहानी से प्रेरित यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed