फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aayush Sharma Shakti Mohan vinod bhanushali Neeti Mohan new music video Chumma Chumma released

Ayush Sharma Shakti Mohan: आयुष शर्मा-शक्ति मोहन का गाना 'चुम्मा चुम्मा' रिलीज, फैंस को भाया दोनों का अंदाज

Wed, 10 Aug 2022 07:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Aug 2022 07:30 PM IST
सार

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन का नया गाना 'चुम्मा चुम्मा' रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
Aayush Sharma Shakti Mohan vinod bhanushali Neeti Mohan new music video Chumma Chumma released
आयुष शर्मा-शक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष शर्मा और शक्ति मोहन का नया धमाकेदार म्यूजिक वीडियो 'चुम्मा चुम्मा' रिलीज हो गया है। यह गाना हाई एनर्जी से भरपूर है और किसी को भी डांस करने के लिए मजबूर कर देगा। बता दें कि यह गाना विनोद भानुशाली ने अपने हिट्स म्यूजिक के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। रिलीज के साथ ही यह गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन

सिग्नेचर स्टाइल नजर आएगा
बता दें कि इस गाने को नकाश अजीज और नीति मोहन ने गाया है। वहीं अमोल अभिषेक ने इसे कंपोज किया है और अभिषेक टैलेंटेड ने इसे लिखा है। 'राम लीला', 'राउडी राठौर', 'आर राजकुमार' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ कर चुके कोरियोग्राफर विष्णुदेवा ने इस गाने को डायरेक्ट किया है, साथ ही उन्होंने इसे कोरियोग्राफ भी किया है। बता दें कि 'चुम्मा चुम्मा' गाने में उनका सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेवर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस गाने को लेकर आयुष शर्मा का कहना है, 'यह गाना काफी दिलचस्प है, क्योंकि इस स्टाइल में डांस करना मुझे बेहद पसंद है। हालांकि, इस डांस ट्रैक को लेकर मैं डरा हुआ था कि क्या मैं ऐसा कर पाऊंगा। लेकिन, विष्णु सर ने मेरा हौसला बढ़ाया। आखिरकार इसका हिस्सा बनना बेहद एक्साइटिंग था।' आयुष ने कहा, 'शक्ति के साथ डांस करने को लेकर मैं काफी डरा हुआ था, क्योंकि उनके डांसिंग कैलिबर को मैच कर पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन विष्णु सर और शक्ति दोनों ने शूटिंग के दौरान मेरी काफी हेल्प की। मैं विनोद सर के साथ काम करने के लिए उत्सुक था। अब दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।'

विज्ञापन

शक्ति के लिए खास है यह सॉन्ग
इस गाने को लेकर शक्ति मोहन कहना है, 'जब मैंने सुना कि विष्णु सर 'चुम्मा चुम्मा' को कोरियोग्राफ और डायरेक्ट कर रहे हैं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। यह गाना मेरे लिए और भी खास है, क्योंकि मेरी बहन नीति ने अपनी आवाज से सजाया है, जिस पर मैं डांस करती हुई नजर आ रही हूं। साथ ही नकाश की दमदार आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं। मैं विनोद सर और हिट्ज म्यूजिक की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। आयुष के साथ काम करने का अनुभव मजेदार रहा।' इस गाने को लेकर विनोद भानुशाली का कहना है, 'मैंने जब इस गाने को सुना तो मेरे पैर इसकी धुन पर थिरकने लगे। यह कहना गलत नही होगा कि हम भाग्यशाली हैं कि इस गाने के लिए हमने एक ड्रीम टीम के साथ काम किया है। नकाश और नीति की आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है। आयुष शर्मा, शक्ति मोहन के साथ विष्णुदेवा की देसी मूव्स ने 'चुम्मा चुम्मा' में जान डाल दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed