Da Bangg 2021: आयुष शर्मा को लेकर बढ़ती दिखी फैंस की दीवानगी, आखिरी समय में बदलना पड़ा एंट्री का रास्ता
अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपनी दमदार परफॉरमेंस से देश भर के अपने फैंस को इम्प्रेस करने के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर द-बैंग टूर में अपने कमाल के डांस मूव्स से सभी के दिलों को धड़का रहे हैं। अपनी बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग को एन्जॉय कर रहे आयुष ने द-बैंग टूर के दौरान नई ऊंचाइयों को छुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता आयुष शर्मा हाल ही में रिलीज हुई अपनी एक्शन ड्रामा 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपनी दमदार परफॉरमेंस से देश भर के अपने फैंस को इम्प्रेस करने के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर द-बैंग टूर में अपने कमाल के डांस मूव्स से सभी के दिलों को धड़का रहे हैं। अपनी बढ़ती हुई फैन फॉलोइंग को एन्जॉय कर रहे आयुष ने द-बैंग टूर के दौरान नई ऊंचाइयों को छुआ है। इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि आयुष शर्मा को एंट्री करने के दौरान आखिरी समय में रास्ते को बदलना पड़ा क्योंकि आयुष को लेकर उत्साहित फैंस की भीड़ ने बैरिकेड्स को तोड़ दिया था।
इवेंट टीम में मौजूद लोगों के मुताबिक, "हमने आयुष के लिए एक इंटरेस्टिंग एंट्री को प्लान किया था, जहां वह ऑडियंस के बीच में से होकर स्टेज पर आते लेकिन ऑडियंस के बीच इस बात की थोड़ी सी जानकारी मिलते ही चीजे पल में बदल गईं और देखते ही देखते फैंस ने आयुष के लिए बनाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया और इस वजह से हमें आखिरी समय में स्टेज के पीछे से एक दूसरे ऑप्शन के रूप में एंट्री का प्लान बनाना पड़ा।"
फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में अपनी दमदार परफॉरमेंस से देश भर के अपने फैंस को इम्प्रेस करने के बाद अब अपनी आकर्षक बॉडी के साथ-साथ आयुष शर्मा परफेक्ट एक्सप्रेशंस और किरदार के मुताबिक अभिनय की वजह से भी ऑडियंस और फैंस के बीच खूब तारीफें और प्यार पा रहे हैं। द-बैंग टूर में चोगड़ा, रंगतारी और मांझा सहित अपने कुछ सबसे बड़े चार्टबस्टर्स पर परफॉर्म करते हुए आयुष ने अपने फैंस के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर बना दिया।