फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir wants to direct a film once again

आमिर खान फिर बनेंगे निर्देशक

Mon, 26 Nov 2012 01:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 01:18 PM IST
विज्ञापन
Aamir wants to direct a film once again
आमिर खान एक बार फिर कैमरे के पीछे दिखने वाले हैं। मतलब वह जल्द ही एक फिल्म को निर्देशित करते नजर आएंगे। आमिर 'तारे जमीं पर' फिल्म का निर्देशन कर भी चुके हैं। किसी अच्छी फिल्म का निर्देशन करने के लिए आमिर लंबे समय से अच्छी कहानी का इंतजार कर रहे थे। अब सुनने में आ रहा है कि आमिर को वह कहानी मिल गई है जिसका
विज्ञापन

वह निर्देशन करेंगे।

जैसा कि आमिर खान की फिल्मों के साथ होता है वैसा भी इस फिल्म के साथ हो रहा है। मतलब फिल्म क्या होगी, कैसी होगी इस बारे में टॉप सीक्रेट बना हुआ है। फ़िलहाल उस कहानी पर एक लेखक काम भी कर रहे हैं। लेकिन आमिर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसकी कई वजहे हैं। आमिर आने वाले समय में बहुत व्यस्त हैं। 'धूम 3' और 'पीके' फिल्म की शूटिंग के बाद आमिर 'सत्यमेव जयते' के अपने नए ऐपीसोड के लिए लग जाएंगे। संभवत यह फिल्म 2014 में ही शुरू हो सकेगी। दर्शकों को तब तक उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed