फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir to promote 'talash' after diwali

आमिर दीवाली के बाद करेंगे 'तलाश' का प्रमोशन

Sat, 10 Nov 2012 11:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 10 Nov 2012 11:52 AM IST
विज्ञापन
aamir to promote 'talash' after diwali
'तलाश' के प्रमोशन को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच आमिर खान ने साफ किया है कि वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन दीवाली के बाद करेंगे। उनका कहना है कि अभी लोग 'जब तक जान' और 'सन ऑफ सरदार' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के पहले अपना प्रचार करना सही नहीं होग। 'तलाश' 30 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


तलाश फिल्म के अगले हफ्ते अक्षय कुमार कि 'खिलाड़ी 786' रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रमोशन भी अभी नहीं शुरू हुआ है। आमिर की टीम के प्रवक्ता ने बताया कि आमिर दीवाली बाद जोर-शोर से `तलाश` का प्रचार शुरू करेंगे। एक सूत्र ने बताया कि शिकागो में `धूम 3` के थका देने वाले शूटिंग कार्यक्रम के खत्म होने के बाद आमिर बीते दो हफ्तों से मुम्बई में हैं।
विज्ञापन


आमिर `तलाश` का प्रचार कार्य 16 नवम्बर के बाद शुरू करेंगे। रीमा कांगती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर और रानी मखर्जी भी नजर आएंगी। आमिर द्वारा फिल्म का प्रमोशन शुरू न करने पर बॉलीवुड गलियारों में इस बात की भी चर्चा थी कि आमिर फिल्म की निर्देशक रीमा कागती से नाराज हैं। इसी वजह से वह अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए सक्रिय नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed