{"_id":"7685de04-6aaa-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-salman-subhash-ghai-new-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष घई की फिल्म में दिखेंगे आमिर और सलमान!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुभाष घई की फिल्म में दिखेंगे आमिर और सलमान!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोमैन सुभाष घई की आने वाली फिल्म 'कांची' अभी शूटिंग फ्लोर पर गयी भी नहीं है कि सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म की योजना भी बना ली है। सुनने में आया है कि घई साहब सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' की जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। यानी आमिर और सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाने की उनकी योजना है।
विज्ञापन
दरअसल हाल ही में हुए सुभाष घई के जन्मदिन पर जब आमिर और सलमान एक दूसरे के साथ नजर आए तो सुभाष घई ने इन दोनों के साथ एक फिल्म बनाने का सपना देख लिया। अब घई साहब ने इन दोनों सुपरस्टार्स के साथ फिल्म बनाने का सपना तो देख लिया, लेकिन क्या ये कभी हकीकत में बदल पाएगा? क्या इन दोनों को लेकर बनने वाली यह फिल्म 'अंदाज अपना अपना' जैसी होगी?
विज्ञापन
इस सवाल के जवाब में घई भी गोलमोल जवाब देते हैं। उनका कहना है कि अभी तक इन सितारों से बात नहीं हुई है लेकिन वे 'सौदागर' जैसी कोई स्क्रिप्ट लिखना चाहते हैं जहां ये दोनों सुपरस्टार एक साथ आ सके। वैसे सलमान खान को लेकर सोलो हीरो वाली घई की फिल्म 2014 में शूटिंग फ्लोर पर जाएगी लेकिन आमिर और सलमान के साथ वाली फिल्म का भविष्य क्या होगा यह अभी तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन