फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir learn swimming for talaash

आमिर ने 'तलाश' के लिए सीखी स्वीमिंग

Mon, 26 Nov 2012 04:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 04:20 PM IST
विज्ञापन
aamir learn swimming for talaash
आमिर खान जो भी करते हैं, उसे पूरी शिद्दत से करते हैं। फिल्म 'गजनी' के दौरान जहां उन्होंने अपने 8 पैक एब्स बनाने में काफी मेहनत की। अब बारी 'तलाश' की है। 'तलाश' फिल्म में आमिर को पानी में तैरने वाला एक दृश्य था। आमिर नहीं चाहते थे कि इस सीन की शूटिंग उनको बॉडी डबल के साथ करनी पड़ी। इसी सोच के चलते आमिर ने 'तलाश' के लिए खासतौर पर स्वीमिंग सीखी।
विज्ञापन


आमिर इससे पहले स्वीमिंग नहीं जानते थे और उन्होंने न कभी इसे सीखने की कोशिश की। लेकिन फिल्म 'तलाश' में जब उन्हें रीमा कागती ने समझाया कि यह जरूरी है कि वह स्वीमिंग सीखें, तो उन्होंने तुरंत रीमा की बात मान ली। आमिर ने लगभग तीन महीनों की ट्रेनिंग में स्वीमिंग सीख लिया। बकौल आमिर अम्मी को जब यह पता चला कि मुझे स्वीमिंग सीन करना है तो वह थोड़ा डर गयी थीं, क्योंकि वह जानती हैं कि मुझे बचपन से ही पानी से डर लगता था। वे कभी मुझे दोस्तों के साथ या किसी के भी साथ पुल पर जाने नहीं देती थी।
विज्ञापन


नतीजन मैंने अब तक स्वीमिंग नहीं सीखी थी। लेकिन फिल्म तलाश के कारण मैंने यह कला भी सीख ली। मैं रीमा का शुक्रगुजार हूं कि इस फिल्म की वजह से मेरे मन से वह डर निकल गया और मैं अब सही तरीके से स्वीमिंग कर सकता हूं। वैसे मैं बताना चाहूंगा कि यह बेहद कठिन कला है। खासतौर से सही मूवमेंट्स के साथ सही सांस लेने के तरीकों को याद करना और बैलेंस बना कर रखना काफी टफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed